स्तनपान सप्ताह का समापन इनर व्हील क्लब जमशेदपुर का

3

जमशेदपुर :इनर व्हील क्लब जमशेदपुर का स्तनपान सप्ताह का समापन हो गया है आज शुक्रवार को ।
इनर व्हील क्लब जमशेदपुर अपने सिल्वर जुबली वर्ष को रचनात्मक बनाते हुए काम कर रही है। सन् 1996 से क्लब स्तनपान सप्ताह के तहत महिलाओं को जागरूक करती आ रही है ताकि माताएँ स्वस्थ हो और बच्चे भी जो देश का भविष्य हैं। हर वर्ष इनर व्हील क्लब जमशेदपुर की ओर से बस्तियों एवं सामुदायिक भवनों में जागरूकता कार्यक्रम होते थे पर इस वर्ष कोरोना महामारी के प्रकोप को देखते हुए स्तनपान सप्ताह को मनाने का दूसरा जरिया सोंचते हुए संयोजक पी पी वर्षा गाँधी एवं पी पी नलिनी राममूर्ति ने बहुत ही सराहनीय माध्यम चुना और उनका आयोजन किया। इस सप्ताह उन्होंने 7 जागरूकता टॉक शो किया जिसका प्रसारण सारे लोकल टीवी चैनलों पर पूरे दिन होता रहा जिससे अधिक से अधिक महिलाएं लाभान्वित हूई। इस जागरूकता टॉक शो में पी पी वर्षा गाँधी, पी पी नलिनी राममूर्ति, डाॅ संगीता सिंघल, डाॅ अंजू बजोरिया, डाॅ दीपा घोष, डाॅ शिखा रानी, एवं डाॅ रेणुका चौधरी ने स्तनपान लेकर महत्वपूर्ण बातें बताई जो माँ और बच्चे दोनों के लिए फायदेमंद होता है। साथ ही जूम एप पर मीटिंग के माध्यम से दो कॉलेजों जमशेदपुर वीमेन्स कॉलेज में डॉ रेणुका चौधरी एवं ए बी एम कॉलेज में डॉ संगीता सिंघल ने छात्राओं को जागरूक कर लाभान्वित किया। इनर व्हील क्लब जमशेदपुर ने स्तनपान के महत्व को लेकर पोस्टर भी बनवाएं जिसका विवरण डाॅ के सभी मरीजों के बीच किया गया। इस कार्यक्रम के प्रसारण से 1.56 के उपभोक्ताओं ने टीवी चैनलों से लाभान्वित हुए।
इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए अध्यक्ष नविता प्रसाद, उपाध्यक्ष विनीता शाह, सचिव अमृता राव, एडिटर बबिता शर्मा एवं सभी सदस्यों का सहयोग रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राजपूत करनी सेना का जिला अध्यक्ष बने चिंटू सिंह

Fri Aug 7 , 2020
जमशेदपुर : कुमार नचिकेता (चिंटू सिंह ) को जिला अध्यक्ष बनाया गया है। राष्ट्रीय अध्यक्ष महिपाल सिंह मकराना,राष्ट्रीय प्रभारी प्रहलाद सिंह खींची,झारखंड प्रभारी अमित सिंह उजैन ने ऑनलाइन पत्र के माध्यम से से इसकी घोषणा की। जिला अध्यक्ष बनने के बाद कुमार नचिकेता ने कहा कि राजपूत करनी सेना को […]

You May Like

फ़िल्मी खबर