जमशेदपुर :आज शुक्रवार को झारखंड युवा मोर्चा जमशेदपुर महानागर के द्वारा बर्मामाइंस ईस्ट प्लांट बस्ती में नगर अध्यक्ष जीतू सिंह के नेतृत्व में सदयस्ता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता सोमनाथ सिंह के नेतृत्व में सैकड़ो युवओं ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की मुख्य अतिथि जिला अध्यक्ष बबन राय एवं नगर अध्यक्ष ने जीतु सिंह ने सभी का माला पहनाकर एवं पार्टी का झंडा देकर झामुमो की सदस्यता दिलाई औऱ झामुमो परिवार में सबका स्वागत किया । नगर अध्यक्ष जीतु सिंह ने कहा कि इन सभी युवा भाइयों के पार्टी में जुड़ने से झायुमो में एक नई बल,ऊर्जा का संचार होगा और संगठन मजबूत होगा। इस अवसर पे जिला संघटन सचिव विजय नायक, सह सचिव समीर दास, उपाध्यक्ष जगराज सिंह, नगर सह सचिव बिनित जायसवाल, कोशाध्यक्ष सरवन कुमार, नगर मीडिया प्रभारी इकबाल नदीम, माशुक मनीष सिमरन भाटिया, अमित पाठक के साथ काफी संख्या में बस्तीवाशी के लोग उपस्थित थे।
बर्मामाइंस में सैकड़ो युवओं ने ली झायुमो की सदयस्ता
