कोरोना काल में मनोबल एवं मनोविज्ञान पर लाइव संवाद

38

जमशेदपुर : जमशेदपुर क्रीड़ा भारती , पूर्वी सिंहभूम (झारखण्ड) के अंतर्गत ‘सक्षम महिला, निर्भर महिला’ कार्यक्रम के तहत आगामी कुछ दिनों में लाइव संवाद कार्क्रम निर्धारित किया गया हैं| यह लाइव संवाद कार्यक्रम क्रीड़ा भारती, पूर्वी सिंहभूम के फेसबुक पेज से संचालित किया जायेगा| इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य कोरोना काल में अपने और अपने सगे-सम्बन्धियों का मनोबल बनाये रखने का हैं| कोरोना वायरस के कारण हम सभी एक ही जगह बंद हो कर रह गए हैं| इस कोरोना काल में हमारा समाज में घुलना-मिलना भी कम हो गया हैं, जो अकेलापन को बढ़ावा दे रहा हैं| काफी सारे लोग इस अकेलापन में अपना मनोबल बनाये रखने में अस्मर्थ महसूस कर रहे हैं तथा मनोरोग से ग्रषित हो रहे हैं| कुछ लोग तो खुदकुशी के तरफ भी कदम बढ़ा रहे हैं जो समाज के लिए क़तई अच्छा नहीं हैं|
हमारा ऐसा मानना हैं की मनुष्य एक सामाजिक प्राणी हैं| अतः क्रीड़ा भारती , पूर्वी सिंहभूम (झारखण्ड) की ‘सक्षम महिला, निर्भर महिला’ के सदस्यो ने लाइव संवाद करने का निर्णय लिया हैं| इस लाइव संवाद में शहर के जाने-माने मनोविज्ञान के विशेषज्ञों का मार्गदर्शन प्राप्त होगा ।

आइये कोरोना काल में भी हम स्वस्थ रहे, मजबूत रहे |
आवसाद की आवश्यकता नहीं, इसे अवसर में बदले |

लाइव संवाद से जुड़ने के लिए https://www.facebook.com/KreedaBharatiES को लाइक करे और अपने सगे-सम्बन्धियों को भी बताये|

लाइव संवाद कार्यक्रम की अनुसूची संलग्न लीफलेट में दी गई हैं| लाइव संवाद का पहला सेशन 10 अगस्त 2020 को संध्या 05 से होगी जिसमे डॉ रागिनी भूषण जी का बैद्धिक होगा| आगामी सेशनो में डॉ. सतरूपा श्रीवास्त्व, डॉ. कमल कुमार महतो, डॉ. पूनम सहाय, डॉ. पुष्कर बाला, डॉ. वाज़दा तबस्सुम, डॉ. प्रशांत, एवं डॉ. प्रिय सिंह का बैद्धिक होगा |

कार्यक्रम की जानकारी सतनाम सिंह, सुभाष कुमार, अनूप कुमार सिंह एवं झेन चौधरी ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छोटागोविंदपुर के लोग परेशान है स्टील स्ट्रिप्स व्हील्स कंपनी के प्रदूषण से

Fri Aug 7 , 2020
जमशेदपुर : छोटा गोविन्दपुर घनी अवादी वाले क्षेत्रों में से एक में आता है इसी अवादी में एक है स्टील स्ट्रिप्स कंपनी जंहा कभी कम्पनी के पास दुर्घटनाये होती है जिसके कारणो से रोड जाम या कम्पनी गेट जाम स्थानीय लोग करते है अब कंपनी के द्वारा घनी अवादी के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर