झारखंड के पूर्व रणजी क्रिकेटर, कोच व चयनकर्ता जोध सिंह का निधन

5

जमशेदपुर : झारखंड रणजी टीम के चयनकर्ता, पूर्व रणजी क्रिकेटर-कोच व झारखंड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के आजीवन सदस्य जोध सिंह का निधन हो गया।
जोध सिंह वर्तमान में सिक्किम राज्य क्रिकेट संघ की कार्यकारिणी समिति में आईसीए के प्रतिनिधि भी थे। शनिवार की देर रात टेल्को स्थित लीलावती कंडोमिनियम अपार्टमेंट स्थित घर में हृदयाघात के कारण उनका निधन हो गया।
पिछले कुछ वर्षों से जोध सिंह शारीरिक परेशानियों से जूझ रहे थे और उनकी तबियत खराब चल रही थी। जोध सिंह के निधन की खबर से लौह नगरी के क्रिकेट प्रेमियों में शोक की लहर है। आज ही उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा। झारखंड रणजी टीम के स्टार बल्लेबाज इशांक जग्गी जोध सिंह के दामाद हैं।
जोध सिंह के निधन पर में आइसीए प्रतिनिधि अविनाश कुमार, पूर्व रणजी क्रिकेटर जीतू पटेल समेत अन्य क्रिकेटरों ने शोक संवेदना प्रकट की है। जोध सिंह ने बिहार-झारखंड के लिए 70-80 के दशक में क्रिकेट खेला। उसके बाद वे चयनकर्ता व प्रशिक्षक की भूमिका भी निभाते रहे। वह झारखंड रणजी टीम अंडर-19 टीम अंडर 16 टीम के लंबे समय तक चयनकर्ता रह चुके थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विश्व आदिवासी दिवस पर सामाजिक सेवा संघ ने बच्चों के लिए खुशियां बांटी

Sun Aug 9 , 2020
जमशेदपुर: जमशेदपुर राहरगोड़ा की समाजिक सेवा संघ के द्वारा विश्व आदिवासी दिवस के अवसर पर बच्चो के साथ एक पल की खुशियां बॉट कर दिवस मनाया गया , जिसमे संस्था के लोग काफी खुश हुए ।यह कार्यक्रम बयांगबिल पंचायत सुन्दर नगर में आदिवासी समाज के जरूरतमंद बच्चों के बीच मास्क,कॉपी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर