आदिबासि कुड़मि समाज की दिल्ली प्रदेश समिति का गठन किया गया,भागीरथ महतो अध्यक्ष नियुक्त किये गये

जमशेदपुर: 27 दिसंबर 2022 रविवार को , दिल्ली में आदिबासि कुड़मि समाज की एक बैठक केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो के अध्यक्षता में सम्पन्न हुआ। इसका संचालन केंद्रीय सचिव बैजनाथ महतो ने किया। बैठक में सर्वसम्मति से दिल्ली प्रदेश समिति का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष भागीरथ महतो, उपाध्यक्ष – श्रीकांत महतो, विधान महतो, सुरेश महतो ; सचिव – कामेश्वर महतो, संयुक्त सचिव – गौतम महतो, दीनानाथ महतो, कोषाध्यक्ष – बी एन महतो नियुक्त किये गये। सलाहकार के रूप में विपिन भाई, बालेश्वर महतो और प्रल्हाद महतो को जिम्मा सौंपा गया। वहीं केंद्रीय उपाध्यक्ष के रूप में दीपक महतो और केंद्रीय संयुक्त सचिव के रूप में सुभाष महतो को नियुक्त किया गया। केंद्रीय सचिव बैजनाथ महतो ने सभी को संगठन के निबंधन, नीति नियमों एवं उद्देश्यों से अवगत कराया। सभी को सदस्यता ग्रहण कर संगठन के साथ मिलकर व्यवस्थित रूप से समाज हित में भागीदारी निभाने की बात कही। केंद्रीय अध्यक्ष प्रसेनजीत महतो ने समाज के इतिहास, भाषा, संस्कृति, धर्म, परंपरा को विषेश महत्व देने की बात कही। समाज के मूलभूत और संवैधानिक अधिकारों को हासिल करने के लिए वैचारिक रूप से एकजुट होकर आपस में तालमेल रखकर सही दिशा में काम करने की बात कही। इस बैठक में मुख्य रूप से जगजीवन महतो, रामधन महतो, चित्तरंजन महतो, देवेंद्रनाथ महतो, शांतिराम महतो, गदाधर महतो, विजय महतो, संजय महतो, राजू महतो, अनिल कुमार, आदि काफी संख्या में समाज के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

हैदराबाद को हराकर जमशेदपुर पहली बार पहुंची सेमीफाइनल में

Wed Mar 2 , 2022
बाम्बोलिन के एथलेटिक स्टेडियम में मंगलवार को इंडियन सुपर लीग के एक मुकाबले में जमशेदपुर एफसी ने हैदराबाद एफसी को हराकर पहली बार सेमीफाइनल में जगह बना ली है। हैदराबाद को 3-0 से हराने के बाद मेन ऑफ स्टील आधिकारिक तौर पर लीडरबोर्ड में पहले स्थान पर पहुंच गए हैं। […]

You May Like

फ़िल्मी खबर