पटना : विहार विधान सभा चुनाव में पूर्व सांसद डाॅ अजय कुमार नई भूमिका में नजर आएंगे। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने एक पत्र जारी कर डाॅ कुमार को बिहार चुनाव वाॅर रुम का प्रभारी बनाया है। इसमें डाॅ कुमार को सहयोग करने के लिए दो कोर्डिनेटर सतरिता रितपलांग अौर नवीन शर्मा को भी वाॅर रुम में शामिल किया गया है। तीनों मिलकर वाॅर रुप में सशक्त करेंगे। उल्लेखनीय है कि बिहार में कांग्रेस ने राजद के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रही है। इसमें कांग्रेस ने राज्य के 70 सीटों पर अपना प्रत्याशी दिया है। बिहार में चुनाव के दौरान स्टार प्रचारक राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, सोनिया गांधी अौर मनमोहन सिंह समेत कई अन्य के चुनावी सभा को सुचारु रूप से संचालित करने की अहम जिम्मेदारी भी बिहार चुनाव वाॅर रुम को है।
You May Like
-
2 years ago
पलामू टाईगर रिजर्व में 11 महीने बाद बाघ देखा गया