जमशेदपुर : बिहार के रिगा विधानसभा से कॉंग्रेस के पूर्व विधायक अमित सिंह टुन्ना जी जमशेदपुर निजी कार्य से पहुंचे।शहर पहुंचने पर युवा कॉंग्रेस के जिलाध्यक्ष संजीव रंजन के आवास पर पहुंचे। युवा कॉंग्रेस के प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह एवं अन्य के साथ संगठन पर चर्चा हुई और युवा कॉंग्रेस को मजबूत करने के लिए हरसंभव मदद की बात कही। मौके पर उपस्थित सदस्यों ने अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया।
पूर्व विधायक ने युवा कॉंग्रेस के पूरे प्रदेश में मजबूती से कार्य करने की सराहना की। मौके पर रांची महानगर अध्यक्ष संजय पांडे, प्रदेश महासचिव डॉ परितोष सिंह,विधानसभा अध्यक्ष बिजेंद्र साहू, रोहित पाल, सहित कई लोग उपस्थित थे।