बारीडीह में सरयू राय के कार्यालय के एक व्यक्ति की पिटाई, पुलिस तहकीकात जारी

110

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना अंतर्गत बारीडीह डिस्पेंसरी के पास जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरजू राय के कार्यालय में कार्यरत अमित कुमार की शाम को सवा पांच बजे के करीब अज्ञात लोगों ने रिवाल्वर की नोंक पर जमकर पिटाई कर दी। इसके बाद हेलमेट से मारा और अमित कुमार गंभीर रुप से जख्मी हो गए। हमलावरों ने आरोप लगाया था कि इस कार्यालय से जान से मारने की धमकी दी गई थी। दूसरी ओर अमित ने बताया कि हमारे कार्यालय से इस तरह की कोई धमकी नहीं दी गई थी। मामला जांच का विषय है। मालूम हो कि भारतीय जनमोर्चा के जमशेदपुर पूर्व के विधायक सरयू राय का यह कार्यालय है।

अमित की पिटाई करने के बाद हमलावरों ने कार्यालय में रखे कंप्यूटर को क्षतिग्रस्त कर दिया और पानी की सुराही को भी तोड़ डाला। पिटाई करने के बाद हमलावर नौ दौ ग्यारह हो गए। इस घटना की जानकारी मिलने के बाद विधायक सरयू राय अपने समर्थकों के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। यहां पुलिस भी पहुंची हुई है। विधायक ने घटना की जानकारी ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

स्व. मृगेंद्र प्रताप सिंह के धर्मपत्नी के निधन पर भाजपा महानगर ने जताया शोक

Wed Nov 4 , 2020
जमशेदपुर: राज्य के प्रथम वित्तमंत्री एवं पूर्व विधानसभा अध्यक्ष स्व. मृगेंद्र प्रताप सिंह के धर्मपत्नी के निधन पर भाजपा महानगर ने शोक प्रकट किया। बुधवार को भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव समेत कई वरीय नेताओं ने स्व. मृगेंद्र प्रताप की धर्मपत्नी के अंतिम यात्रा में शामिल होकर श्रद्धांजलि अर्पित की। […]

You May Like

फ़िल्मी खबर