सीमा राय बनी सावन क्विन, प्रिया श्रीवास्तव को दूसरा स्थान

128

जमशेदपुर :आज सिदगोड़ा अवध टावर में सावन क्विन प्रतियोगिता 2021 का आयोजन फिल्म अभिनेत्री विनीता राय के द्वारा किया गया ।जो पिछले चार वर्षों से यह आयोजन करतीं हैं। दीप प्रज्जवलित और केक काट कर इस महोत्सव का शुभारंभ किया गया । यह आयोजन और सावन की कार्यक्रमों से अलग होती है।काफी सारी महिलाएं इसमें शामिल हुई और बहुत आनंदित हुईं। इसमें गायन, डांस, रैम्प वॉक और गेम्स शामिल किया गया था। श्रीमती सीमा राय इस वर्ष सावन क्विन चुनी गई। श्रीमती प्रिया सिरवासतव दुसरे स्थान पर रही। सभी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। सम्मानित अतिथि में श्रीमती सीता सिंह, लता सिन्हा और रंजना शर्मा थी। विनीता राय के अनुसार यह एक प्रतियोगिता नहीं अपितु महिलाओं को एक मंच पर मस्ती और अपनी हुनर दिखाने का जरिया है। खुल कर महिलाएं अपनी अपनी हुनर दिखाती है और सब को सम्मानित किया जाता है, इसलिए किसी को यह नहीं लगता कि कोई हारा है बल्कि सभी सावन क्विन है। जज की भूमिका में श्रीमती पल्लवी दीप, मंजीत आनंद और पुजा सिंह थी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

डॉक्टरों ने अपने पेशे से संबंधित विशेष सेमिनार के बाद सावन मिलन का आयोजन किया

Wed Aug 18 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपूरअॉब्ट्रेटिक्स एवं गायनिकोलोजी सोसाइटी की स्त्रीरोग एवं प्रसुति विशेषज्ञ डॉक्टरों ने होटल सोनेट में अपने पेशे से संबंधित विशेष सेमिनार के बाद सावन मिलन का आयोजन किया। अध्यक्ष डॉ रंजना जोशी और टीम द्वारा डॉ सुषमा रानी को प्रथम ,डॉ आशा गुप्ता को द्वितीय एवं डॉ मंजुलता को तृतीय […]

You May Like

फ़िल्मी खबर