जमशेदपुर: हिंद कुष्ठाश्रम बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में स्थित फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया के पास गुरुवार की शाम फायरिंग की घटना घटी। हालांकि इसमें किसी को भी गोली नहीं लगी है। बताया जाता है कि सूचना मिलते ही बर्मामाइंस थाना प्रभारी राजू दल-बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जांच की। स्थानीय मुखबिरों के मुताबिक बदमाशों ने अमन नामक युवक को गोली मारी थी, लेकिन वह बाल-बाल बच गया। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। गोली चलाने वालों की तलाश में छापेमारी कर लही है। उधर, बदमाशों की धर पकड़़ के साथ पूछताछ भी शुरू हो गई है।
जमशेदपुर: हिंद कुष्ठाश्रम के पास बर्मामाइंस थाना क्षेत्र में फायरिंग, दहशत
