जमशेदपुर : अखिल भारतीय कांग्रेस एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष डॉ रामेश्वर उरॉव, कार्यकारी अध्यक्ष केशव महतो कमलेश एवं स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आह्वान पर किसानों के समर्थन में भारत बंद का आयोजन पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष बिजय खॉ एवं वरीय कांग्रेसजनों के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यालय तिलक पुस्तकालय से पैदल मार्च करते हुए पोस्टल पार्क बिष्टुपुर चौक तक पहुँचे और बंद के समर्थन में नारा लगाया। जिला अध्यक्ष बिजय खॉ ने कांग्रेसजनों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने सारे देश के किसानों को धोखे में रख कृषि बिल कानून को लाया है, जो भारत के किसानों के भविष्य को बर्बाद कर देगा। बिल में न्युनतम समर्थन मुल्य को हटा कर षड्यंत्र रचा गया है। किसानों के जमीन को हड़पने का खेल रचा गया है। किसान अपने ही जमीन पर मजदूर बनने को बाध्य होंगे। मंडी को समाप्त करने का सोची समझी चाल है। ये सब खेल प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी खेल रहे है। कांग्रेस पार्टी हर हाल में किसानों के साथ खड़ी रहेगी।

भारत बंद अभियान में मुख्य रूप से जोनल कोऑडिनेटर अशोक चौधरी, कोल्हान प्रवक्ता राकेश तिवारी, रवीन्द्र कुमार झा उर्फ नट्टू झ, कोल्हान ओबीसी कोऑडिनेटर धर्मेन्द्र सोनकर, गुरदीप सिंह, योगेन्द्र सिंह, ब्रजेन्द्र तिवारी, के के शुक्ला, संजय सिंह आजाद, बब्लू झा, शफी अहमद खान, प्रिंस सिंह, मौलाना अंसार खान, जम्मी भास्कर, कैशर आलम अंसारी, पवन कुमार बबलू, अपर्णा गुहा, देवसरन सिंह, राज किशोर प्रसाद, शाहिद अख्तर, रवि अग्रवाल, हाजी अब्दुल लतीफ, राजेश चौधरी, प्रमोद मिश्रा, राजा सिंह, राहुल गोस्वामी, अभिजीत सिंह, विपिन ठाकुर, मो सगीर, अंकुश बनर्जी, शुभम झा, विपिन बिहारी, संजय झा संत, एस आर के कमलेश, मनोज उपाध्याय, निरज साहू, गुलाम अली, चरनपाल सिंह, आमिर गद्दी, रवि राय, मो मोईनुद्दीन, संदीप सिंह, आशिफ शेख, अरबाज खान, ईमाम सईद, चंदन सिंह, चंदन पांडेय, जितु सिंह, अमित दुबे, अमृत सिंह, मंदीप सिंह, गुलाब गद्दी, करण सोनकर, बिट्टू कुमार, दानिश उद्दीन, नेहाल, सोनकर, अशोक सिंह, विकास मुखी, सुशील लोहार, बिजय दास, रवीन्द्र दास, पंकज सिंह, अर्जुन नामता, दुर्गा प्रसाद, सौरभ झा, रंजीत सिंह शामिल हुए।
कार्यक्रम के अंत में जिला वरीय उपाध्यक्ष ने सभी कांग्रेसजनों को धन्यवाद ज्ञापन किया। संजय सिंह आजाद ने बताया कि जिले के सभी 18 प्रखण्ड क्षेत्रों में जिला अध्यक्ष के आह्वान पर प्रखण्ड अध्यक्ष, प्रखण्ड प्रभारी के नेतृत्व में जोरदार ढंग से भारत बंद के समर्थन में कांग्रेसजनों ने हिस्सा लिया है।