जमशेदपुर : जमशेदपुर भरत सिंह फैंस क्लब के द्वारा लकवा पीड़ित कांग्रेस के पूर्व कार्यकर्ता किशन खन्ना को किट खरीद कर दिया ,ताकि उन्हें चलने में हो रही परेशानी से कुछ राहत मिल सके। इस खबर की जानकारी देते हुए भरत सिंह फैंस क्लब के अध्यक्ष मनोज सोनी ने बताया कि हमारे क्लब को यह सूचना मिली कि सिदगोडा में कांग्रेस के पूर्व कार्यकर्ता है जो पिछले 2 सालों से लकवा से पीड़ित है तथा आर्थिक तंगी भी झेल रहे हैं। जिसके उपरांत हमने उन्हें सहायता करने हेतु अपने क्लब के सदस्यों से बात की और उनको एक किट खरीद कर दिया। जिससे उन्हें अब चलने फिरने में परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इस नेक कार्य में क्लब के मनोज सोनी, करन गोराई, राजीव कुमार, एस.पी.सिंह, विक्की श्रीवास्तव, अमर कुमार, राहुल सिंह, जितेंद्र कुमार, सनातन मारडी, आकाश रजक, रमेश मुंडा, भारती मुंडा, नीलम दास, धरमू सिंह, प्रेम रविदास, संजय तंतुबाई, शशिकांत सिंह आदि लोगों ने मिलकर सहयोग किया।
Next Post
जिला कुष्ठ कल्याण समिति द्वारा अंतोदय आश्रम पार्वती घाट बिस्टुपुर में "कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूकता अभियान" के तहत कार्यक्रम आयोजित किया गया
Thu Dec 10 , 2020
जमशेदपुर: अंतरराष्ट्रीय मानव अधिकार दिवस पर एसोसिएशन ऑफ पीपुल अफेक्टेड बाए लेप्रोसी (APAL) के सौजन्य से जिला कुष्ठ कल्याण समिति द्वारा अंतोदय आश्रम पार्वती घाट बिस्टुपुर में “कोविड-19 से बचाव हेतु जागरूकता अभियान” के तहत कार्यक्रम आयोजित किया । जिसके मुख्य अतिथि सदस्य राज्य दिव्यांगता सलाहकार बोर्ड झारखंड सरकार, सह् […]
![](https://dinratkhabar.in/wp-content/uploads/2020/06/DINRAAT-KHABAR.png)
You May Like
-
3 years ago
सराफा बाजार का भाव