संविधान दिवस पर याद किये गए बाबा साहेब

33

जमशेदपुर : गोलमुरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने संविधान दिवस के अवसर पर संविधान निर्माता डॉ भीम राव अम्बेडकर को नमन किया। कार्यक्रम में मुख्यरूप से उपस्थित भाजपा महानगर के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को बाबा साहेब के चित्र पर पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान पूर्व महानगर अध्यक्ष दिनेश कुमार ने बाबा साहेब के संघर्ष व जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज के दिन देशवासियों को अपना संविधान मिला था। संविधान का आदर और इसके गौरवशाली प्रावधानों का गंभीरता से पालन करना हम सभी नागरिकों का प्रथम कर्तव्य है। भारत के लोकतंत्र को बचाने और उसके मर्यादा को अक्षुण्ण रखने के लिए बाबा भीम राव आंबेडकर ने समावेशी समाज का उदाहरण प्रस्तुत किया, उसी मार्ग पर हमारा देश चल रहा है। हम सभी भाजपा कार्यकर्ता बाबा साहब के किए गए कार्यों से प्रेरणा लेकर समाज में अंत्योदय की अवधारणा को प्रस्तुत करने में निरंतर गतिमान हैं।

इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, बंटी अग्रवाल, अशोक सामंत, पप्पू उपाध्याय, बलबीर सिंह बबलू, शिंदे सिंह, भरत बेहरा, रंजीत सिंह, जयदीप मुखर्जी, शशि पांडेय, संतोष वुटा,लक्ष्मण बेहरा, मोहम्मद नौशाद, पिजुष पॉल, रविन्द्र नाथ घोष समेत अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

महिला विकास मंच द्वारा आयोजित सेल्फ डिफेंस की क्लास आज से शुरू, कुणाल षाड़ंगी ने किया उदघाटन

Fri Nov 27 , 2020
जमशेदपुर : आज शुक्रवार को महिला विकास मंच, कोल्हान व झारखण्ड मार्शल आर्ट ट्रेनिंग सेंटर के संयुक्त तत्वावधान ने मोदी पार्क के बगल में हर उम्र की महिलाओं व लड़कियों के लिए सेल्फ डिफेंस क्लास आज से शुरू हुई। आज इसका विधिवत उदघाटन भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता सह पूर्व विधायक […]

You May Like

फ़िल्मी खबर