सरकारी शिक्षक ने की दूसरी शादी, पहली पत्नी न्याय के लिए भटक रही

3

पहुंची महिला थाना, पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप

जमशेदपुर : दिल लगी दीवार से ये कहावत शिक्षक ने सावित कर दिया ।ऐसा ही सरकारी शिक्षक ने की शादी, पहली पत्नी न्याय के लिए पहुंची महिला थाना, पति पर लगाया प्रताड़ना का आरोप लगा रही।
परसुडीह सोपोडेरा निवासी रानी बिरुआ ने अपने पति रामसिंह मुंडा पर दूसरी शादी कर लेने एवं मानसिक एवं शारीरिक रूप से प्रताड़ित करने का आरोप लगाया है। इस मामले में पीड़िता ने साकची स्थित महिला थाना में एक लिखित शिकायत की है। रामसिंह पेशे से सरकारी शिक्षक है। अपनी शिकायत में रानी ने बताया है कि राम सिंह के साथ 2019 में उसका प्रेम प्रसंग था। इस दौरान राम ने उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। बाद में शादी करने का दबाव बनाए पर रामसिंह ने शादी करने से इंकार कर दिया था। इसके बाद उसने परसुडीह थाना में मामले की शिकायत की गई। शिकायत के बाद पुलिस के समक्ष थाना में आपसी समझौता भी हुआ। रामसिंह ने उसे शादी करने का आश्वासन दिया।
दोनो ने गोलपहाड़ी मंदिर में शादी भी कर ली। पीड़िता ने के अनुसार शादी के कुछ दिन तक सब कुछ ठीक चला। इसके बाद रामसिंह ने अपने चाचा-चाची के कहने पर उसे प्रताड़ित करना शुरू कर दिया। अब उसे घर से निकल दिया गया है। अब रामसिंह ने दूसरी शादी भी कर ली है। अब उसे धमकी दी जा रही है।
भाजपा की महिला मोर्चा पहुंची थाना।इस मौके पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष शान्ति देवी, परसुडीह मंडल की महिला मोर्चा अध्यक्ष बबिता सिंह, भाजपा नेत्री शान्ति देवी के साथ अन्य लोग मौजूद रहे। महिला नेत्रियों ने पीड़िता को न्याय दिलाये जाने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

वाह और अन्य कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग पर रोक लगे, आर्म्स लाइसेंस रद्द कि जाएं - डॉ अजय

Tue Oct 26 , 2021
जमशेदपुर :कांग्रेस कार्यसमिति  के स्थायी आमंत्रित सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद, आईपीएस डॉ अजय कुमार ने झारखंड के पुलिस महानिदेशक को पत्र लिखकर  विवाह और अन्य कार्यक्रमों में हर्ष फायरिंग पर रोक लगाने का अनुरोध किया है।डाॅ.अजय कुमार ने पत्र में कहा 25 अक्टूबर को बाल-बालाओं के डांस पर बीजेपी नेता […]

You May Like

फ़िल्मी खबर