सीआरपीएफ जवान ने एके-47 से चलाई अंधाधुंध गोली, 4 जवानों की मौत,7 घायल, मचा हड़कंप

83

जमशेदपुर/छत्तीसगढ़ : सुकमा मरइगुड़ा थाना इलाके के लिगम पल्ली सीआरपीएफ 50 बटालियन कैंप में उस वक्त हड़कंप और अफरा-तफरी का माहौल कायम हो गया जब एक रितेश रंजन नामक जवान के द्वारा अचानक फायरिंग कर दी गई। जिसमें 4 साथी जवानों की मौत की खबर है। जबकि 7 जवानों के घायल होने की खबर है। घटना सोमवार अहले सुबह की बताई जा रही है। सीआरपीएफ के आला अधिकारी मामले की जांच में लग गए हैं। घायलों का इलाज जारी है।बताया जा रहा है कि फायरिंग एके-47 से चलाई गई है।
घटना की जानकारी मिलते ही अन्य जवान और अधिकारी वहां पहुंच गए।अधिकारियों और जवानों ने आरोपी जवान को पकड़ा। उससे पूछताछ जारी है।
घायल जवानों को तेलंगाना के भद्राचलम जिले के अस्पताल ले जाया गया।डॉक्‍टरों ने चार जवानों को मृत घोषित कर दिया जबकि तीन जवानों का इलाज किया जा रहा है।
बताया जाता है कि रितेश रंजन अपने सहकर्मियों के साथ ड्यूटी पर तैनात था। इसी दौरान उसने फायरिंग की है।
घटना में चार जवानों धनजी, राजीब मंडल, राजमणि कुमार यादव और धर्मेंद्र कुमार की मौत हो गई जबकि तीन अन्य जवान धनंजय कुमार सिंह, धरमात्मा कुमार और मलय रंजन महाराणा घायल हो गए हैं।
बताया जाता है कि मामला आपसी विवाद का है। जबकि मामले की जांच चल रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बिनीत जायसवाल ने गोविंदपुर आर्थिक सहयोग की

Mon Nov 8 , 2021
जमशेदपुर :झारखंड युवा मोर्चा के नगर सह सचिव बिनीत जायसवाल ने गोविंदपुर निवासी पंकज लपित के जिनकी कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में निधन हो गया था । गोविंदपुर में उनके परिवार से मिलकर जरूरी राशन उपलब्ध कराया। परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नही है। इसकी जानकारी विनीत जायसवाल को […]

You May Like

फ़िल्मी खबर