जमशेदपुर : गोविंदपुर पुलिस ने नाबालिग लड़की को विवाह की नीयत से भगाने के आरोप में प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त छितेश पासवान उर्फ शितेस पासवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी उम्र 19 वर्ष है। शितेश बिहार के भोजपुर जिला, थाना शाहपुर, पोस्ट भरौली , गांव महराजा का रहने वाला है। शितेस को आज कोर्ट में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया गया। ज्ञात हो कि 3 मई 2021 को गोविंदपुर थाना में एक मामला शितेस के खिलाफ दर्ज किया गया था। उसके खिलाफ कोर्ट ने गिरफ्तारी का वारंट जारी किया था।
Next Post
बिस्टुपुर स्थित आंध्र भक्त श्री राम मंदिर में आज ब्रह्मोत्सव के चौथे दिन गरुड़ वाहन पर बालाजी भगवान को स्थापित कर तिरुमला तिरुपति देवस्थानम की तर्ज पर दक्षिण भारतीय मंत्रोच्चार के बीच पूजा सम्पन्न हुई
Mon Jun 21 , 2021