भाजपाईयों के दमन को सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर रही हेमंत सरकार – दिनेश

जमशेदपुर: पंजाब में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के काफ़िला रोकने और सुरक्षा में चूक मामले के विरोध में जमशेदपुर में पिछले दिनों आयोजित मानव श्रृंखला कार्यक्रम में शामिल भाजपा नेताओं पर जमशेदपुर पुलिस ने एफआईआर दर्ज़ किया है। यह कार्रवाई महामारी अधिनियम के तहत भीड़ जुटाने को लेकर हुई है। भाजपा नेताओं पर दर्ज़ मामले को सरकार की दमनात्मक कार्रवाई बताते हुए महानगर भाजपा के पूर्व अध्यक्ष दिनेश कुमार ने तीव्र भर्त्सना की है। उन्होंने आलोचनात्मक शब्दों में कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर राज्यभर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को निशाना बनाकर सरकार कार्रवाई कर रही है। यह सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग है। कहा कि सत्तारूढ़ दल के मंत्री, विधायक, नेताओं द्वारा कोविड नियमों की अवमानना पर कोई कार्रवाई नहीं होती, वहीं केवल भाजपाजनों को निशाना बनाया जा रहा है। दिनेश कुमार ने कहा कि हेमंत सरकार के हर जुल्म और सितम का भाजपा कार्यकर्ता डट कर मुकाबला करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनरव्हील क्लब जमशेदपुर ईष्ट कीओर से मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य मे खाद्य पदार्थ और कंबल वितरण किया

Sat Jan 15 , 2022
जमशेदपुर: इनरव्हील क्लब जमशेदपुर ईष्ट कीओर से मकर संक्रान्ति के उपलक्ष्य मे खाद्य पदार्थ और कंबल वितरण। इनरव्हील क्लब जमशेदपुर ईष्ट ने कोरोना प्रोटोकोल को धयान मे रखते हुए हिन्द कुष्ठ आश्रम के अस्पताल मेजाकर रोगियों के बीच खाद्य सामाग्री और बढती ठंडक से बचने के लिए कंबल बांटा।

You May Like

फ़िल्मी खबर