बिहार में जहरीली शराब पीने से इस साल 70 लोगो की मौत

4

जमशेदपुर/बिहार : बिहार में जहरीली शराब के चलते कई परिवारों का घर उजड़ गया,कितने को सिंदूर से हाथ धोना पड़ा।अब तक 26 लोगों की मौत जहरीली शराब पीने के चलते हुई है। बीते दो दिनों में गोपालगंज में 17 और बेतिया में 9 लोगों की जान जहरीली शराब पीने के चलते गई है। यही नहीं शराब पर पाबंदी लगाने वाले राज्य में इस साल अब तक 70 लोग इसके चलते जान गंवा चुके हैं। इससे शराब तस्करों पर लगाम कसने की सरकार और प्रशासन की कोशिशों पर भी सवाल उठे हैं। बीते दो दिनों में 21 लोगों की जहरीली शराब से मरने की पुष्टि नीतीश सरकार के मंत्री सुनील कुमार ने भी की है। उन्होंने बताया कि बेतिया में 10 और गोपालगंज में 11 लोगों की अवैध शराब पीने से मौत हुई है। इसके अलावा दो अन्य लोगों की बेतिया में जहरीली शराब से मौत होने का संदेह है। फिलहाल इनकी पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। मंत्री सुनील कुमार ने कई लोगों को अस्पताल में भी एडमिट कराने की जानकारी दी है।

एक ही गांव के 16 लोगों की मौत
बेतिया के नौतन प्रखंड दक्षिण तेलवा पंचायत में एक ही गांव के 16 लोगों की मौत से कोहराम मचा है। इस वजह से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है। शोक के कारण गांववालों ने दीवाली नहीं मनाई। बेतिया मेडिकल कॉलेज में चार लोग भर्ती हैं। मोतिहारी और गोपालगंज मे भी कुछ लोग चोरी-छिपे इलाज करवा रहे हैं। पुलिस आस-पास के गांव में छापेमारी कर रही है। अब तक दो महिलाओं को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। आईजी के अलावा डीएम-एसएसपी सहित सभी वरीय अधिकारी गांव में जमे हुए हैं। कुछ महीने पहले भी बेतिया में जहरीली शराब से 12 लोगों की मौत हो गई थी। हैरानी की बात यह है कि पुलिस उस केस में भी अबतक खाली हाथ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भारतीय जन महासभा ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में परिवर्तन कर पाकु़ड़ के कृष्णा कुमार साहा को महासचिव बनाया

Fri Nov 5 , 2021
जमशेदपुर : दीपावली कार्तिक अमावस्या संवत २०७८ के शुभ दिन भारतीय जन महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्म चंद्र पोद्दार ने राष्ट्रीय कार्यसमिति में आवश्यक संशोधन कर पाकुड़ (झारखंड) के कृष्णा कुमार साहा को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। इसके अतिरिक्त भागलपुर की लक्ष्मी सिंह को राष्ट्रीय सचिव व कदमा, जमशेदपुर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर