झारखण्ड पुलिस ने राज्य में सक्रिय कुल बारह वांछित हार्डकोर उग्रवादियों की तस्वीर तथा उनपर घोषित ईनाम सहित उनकी सूची जारी की

3

जमशेदपुर/ रांची : झारखण्ड पुलिस ने राज्य में सक्रिय कुल बारह वांछित हार्डकोर उग्रवादियों की तस्वीर तथा उनपर घोषित ईनाम सहित उनकी सूची जारी की है। जिसमे सभी हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार एवं उनके द्वारा अर्जित संपत्ति की सूचना देने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है।

  1. मिसिर बेसरा उर्फ भास्कर उर्फ सुनिर्मल जी उर्फ सागर, पिता-दर्पण भास्कर, सा0-मदनडीह, थाना- पीरटाँड, जिला -गिरिडीह।
    ईनाम की राशि-1,00,00,000/(एक करोड़ रूपये मात्र)
  2. प्रशांत बोस उर्फ किसन दा उर्फ मनीष उर्फ बुढ़ा, पिता-ज्योतिन्द्र नाथ सन्ययाल ग्राम-जादवपुर, जिला-24 परगना, पश्चिम बंगाल।
    ईनाम की राशि- 1,00,00,000/(एक करोड़ रूपये मात्र)
  3. अनल दा उर्फ तुफान उर्फ पतिराम मॉझी उर्फ पतिराम मरांड़ी उर्फ रमेश, पिता-टोटो मरांड़ी उर्फ तारू मॉझी, ग्राम-झरहा बालेथान, थाना-पीरटाँड, जिला-गिरिड़ीह।
    ईनाम की राशि- 1,00,00,000/(एक करोड़ रूपये मात्र)
  4. असीम मंडल उर्फ आकाश उर्फ तिमिर, पिता-कार्तिक मंडल, ग्रा0 -उत्तर फुलचक, थाना -चंदकोणा, जिला – पश्चिम मिदनापुर, पश्चिम बंगाल, ईनाम की राशि 1,00,00,000/(एक करोड़ रु० मात्र)
  5. चमन उर्फ लम्बु उर्फ करमचन्द हाँसदा, पिता-मरांग दा, ग्राम – बेलाटाँड (जोनराबेडा) ,थाना -पीरटाँड, जिला -गिरिडीह।
    ईनाम की राशि- 25,00,000/(पच्चीस लाख रूपये मात्र)
  6. लालचन्द हेम्ब्रम उर्फ अनमोल दा, पिता-धानु हेम्ब्रम, ग्राम-बंशी टोला, थाना-नवाडीह, जिला-बोकारो।
    ईनाम की राशि- 25,00,000/(पच्चीस लाख रूपये मात्र)
  7. मोछू उर्फ मेहनत उर्फ विभीषण उर्फ कुम्बा मुर्मू, पिता-बैजन मुर्मू, ग्राम-घोड़ाबंधा, थाना-बरवाअडडा, जिला-धनबाद।
    ईनाम की राशि- 25,00,000/(पच्चीस लाख रूपये मात्र)
  8. अजय उर्फ अजय महतो उर्फ टाईगर उर्फ बासुदेव, पिता-चान्दो महतो उर्फ प्रेमचन्द्र महतो, ग्राम-नवाडीह, थाना-पीरटाँड़, जिला-गिरिडीह।
    ईनाम की राशि- 25,00,000/(पच्चीस लाख रूपये मात्र)
  9. अमित मुंडा उर्फ सुखलाल मुंडा उर्फ चुका मुंडा, पिता-सुखराम मुंडा, सा0-तमराना, थाना-तमाड़, जिला-राँची।
    ईनाम की राशि- 15,00,000/(पन्द्रह लाख रूपये मात्र)
  10. सुरेश सिंह मुंडा पिता-सोमरा मुंड़ा, ग्राम-बारूहातु, थाना-बुंडू, जिला-राँची।
    ईनाम की राशि- 15,00,000/(पन्द्रह लाख रूपये मात्र)
  11. जीवन कण्डुलना उर्फ पतरस कण्डुलना,पिता-मशीह दास कण्डुलना, सा0-जापुद, थाना-रनियाँ, जिला-खूंटी।
    ईनाम की राशि- 10,00,000/(दस लाख रूपये मात्र)
  12. महाराज प्रमाणिक उर्फ राज प्रमाणिक, पिता-जरासिंधु प्रमाणिक, सा0-दारूदा, थाना-ईचागढ़, जिला-सरायकेला-खरसावां।
    ईनाम की राशि- 10,00,000/(दस लाख रूपये मात्र)
    इनके एवं इनकी संम्पति के बारे में किसी तरह की सूचना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस को अथवा पुलिस उप-महानिरीक्षक द0छो0क्षेत्र को 9431706118 पर, पुलिस उप-महानिरीक्षक कोल्हान को 9431706135 पर, वरीय पुलिस अधीक्षक जमशेदपुर को 9431706480पर, वरीय पुलिस अधीक्षक रॉची को 9431706136 पर, पुलिस अधीक्षक खूंटी को 9431706116 पर, पुलिस अधीक्षक सरायकेला-खरसावां को 9431706529तथा पुलिस अधीक्षक चाईबासा को 9431706451 पर सूचित करे। सूचना देने वाले को उग्रवादियों के नाम के सामने अंकित राशि से पुरस्कृत किया जायगा तथा उनकी पहचान भी गोपनीय रखी जायगी। द्वाराः-मीडिया सेल
    पुलिस मुख्यालय, झारखण्ड राँची।*

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जन कल्याण समिति गरीब परिवार की सहारा बनी

Fri Dec 11 , 2020
जमशेदपुर : जुगसलाई विधानसभा के अन्तर्गत परसुडीह झारखंड बस्ती मे एक गरीब परिवार की बेटी का शादी है,वह परिवार आर्थिक रुप से कमजोर है, जब यह खबर समिति के अध्यक्ष राजीव रंजन को पता चला तो सीधे परिवार से मिलने उसके घर पहुंचे, पहूंचकर कर बेटी का परिवार से बोले […]

You May Like

फ़िल्मी खबर