विजय के परिजनों को अनुग्रह राशि के लिए भाजपा ने की पहल

1

जमशेदपुर : विद्युत स्पर्शाघात से मृत प्लम्बर मिस्त्री विजय प्रसाद के परिजनों को झारखंड बिजली वितरण निगम अनुग्रह राशि प्रदान करेगा। भारतीय जनता पार्टी के बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर ने यह जानकारी देते हुए बताया कि विजय प्रसाद के विद्युत स्पर्शाघात से निधन की जानकारी मिलने पर वे पार्टी पदाधिकारियों के साथ सोमवार की सुबह विजय प्रसाद के परिजनों से मिले थे। वहां उनके परिजनों को भरोसा दिलाया कि भाजपा परिवार उनके साथ है। इस सिलसिले में उन्होंने अपने साथियों के साथ पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास से उनके एग्रिको स्थित कार्यालय में मुलाकात की। पूर्व मुख्यमंत्री ने बिजली वितरण निगम के महाप्रबंधक संतोष कुमार से मिली जानकारी का हवाला देते हुए बताया कि महाप्रबंधक के इस सिलसिले में रिपोर्ट तलब करेंगे। इसके बाद नियमानुसार अनुग्रह राशि प्रदान करने की कार्रवाई की जायेगी।
    पूर्व मुख्यमंत्री एवं विजय प्रसाद के परिजनों से मिलने वालों में प्रमुख थे- बारीडीह भाजपा मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर, जीवन साहू, ओम पोद्दार, विजय कुमार साहू, रंजीत सिंह, राकेश साहु एवं राज शर्मा आदि।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमशेदपुर के ब्लड डोनर्स (रक्तदाताओं) के सम्मान में टाटा मोटर्स की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित

Thu Dec 2 , 2021
जमशेदपुर : जमशेदपुर के ब्लड डोनर्स (रक्तदाताओं) के सम्मान में टाटा मोटर्स की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड विशाल बादशाह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन […]

You May Like

फ़िल्मी खबर