जमशेदपुर के ब्लड डोनर्स (रक्तदाताओं) के सम्मान में टाटा मोटर्स की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित

5

जमशेदपुर : जमशेदपुर के ब्लड डोनर्स (रक्तदाताओं) के सम्मान में टाटा मोटर्स की ओर से एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके तहत रक्तदाताओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर टाटा मोटर्स के जमशेदपुर प्लांट हेड विशाल बादशाह, जमशेदपुर ब्लड बैंक के चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन, टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमित सिंह तोते, महासचिव आरके सिंह, समाजसेवी बेली बोधनवाला, मानद सचिव ब्लड बैंक नलिनी राममूर्ति, रविन दुगल, डॉ एलबी सिंह, संजय चौधरी, इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के विजय सिंह, हेड इंप्लाइज रिलेशन टाटा मोटर्स दीपक कुमार और डीजीएम अमितेश पांडेय मौजूद थे। इस मौके पर सबसे पहले डीजीएम अमितेश पांडेय ने लोगों को जानकारी दी कि यह कार्यक्रम क्या है और किस लिए आयोजित होता है। इस मौके पर बतौर मुख्य अतिथि टाटा मोटर्स के प्लांट हेड विशाल बादशाह ने कहा कि रक्तदान में जमशेदपुर का नंबर वन स्थान है. लोगों में समाजिक सेवा के प्रति काफी ज्यादा रुचि है। यहीं वजह है कि यहां सौ बार से भी ज्यादा बार एक-एक व्यक्ति रक्तदान कर चुके है और इस रिकॉर्ड को बरकरार रखने की जरूरत है। इस मौके पर जमशेदपुर ब्लड बैंक की चेयरपर्सन रुचि नरेंद्रन ने कहा कि हरेक वर्ग में रक्तदान के प्रति लोगों का काफी झुकाव है। यहीं वजह है कि यहां लोगों में रक्तदान के प्रति काफी जागरूकता है। यह खुशी की बात है कि अब महिलाओं में भी इसके प्रति रुचि बढ़ी है। इस मौके पर 25 बार रक्तदान करने वाले 60 लोगों को सम्मानित किया गया। यहां एक्सएल के वेहिकल फैक्ट्री को भी बेहतर रक्तदान के लिए सम्मानित किया गया। यहां रक्तदान की स्थिति के बारे में जानकारी दी गयी। 50 बार रक्तदान करने वाले एमके सिंह को भी सम्मानित किया गया। अब तक सिर्फ एक साल में 3357 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया है। टाटा मोटर्स को बेस्ट कारपोरेट अवार्ड से सम्मानित किया गया जबकि इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी की ओर से भी बेस्ट कारपोरेट अवार्ड दिया गया। जिस कंपनी ने बेहतर रक्तदान किया। इस मौके पर 19 कर्मचारियों को 100 बार रक्तदान करने के लिए सम्मानित किया गया. पहली बार रक्तदान करने वाले 47 लोगों को सम्मानित किया गया। प्लेटलेट डोनेट करने वाले 1 लाख 75 हजार और हेमोग्लोबिन 12.5 ग्राम तक डोनेट करने वाले को भी सम्मानित किया गया। कोरोना से रिकवर होने के बाद प्लाजमा देने वाले पांच कर्मचारियों को यहां सम्मानित भी किया गया।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस मनाया चिन्मया विद्यालय टेल्को

Thu Dec 2 , 2021
जमशेदपुर :राष्ट्रीय प्रदूषण नियंत्रण दिवस प्रतिवर्ष 2 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी में जान गंवाने वालों की याद में मनाया जाता है, जब 1984 में 2-3 दिसंबर की मध्यरात्रि को यूनियन कार्बाइड प्लांट से घातक गैस मिथाइल आइसोसाइनेट का रिसाव हुआ था। उस आपदा के प्रभाव 35 से अधिक वर्षों […]

You May Like

फ़िल्मी खबर