गालुडीह थाना क्षेत्र के उल्दा पंचायत की दिव्यांग महिला का एक अधेड़ ने झाड़ी में ले जाकर दुष्कर्म किया

8

जमशेदपुर/घाटशिला: दुष्कर्म की घटना दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। ऐसा ही एक मामला गालुडीह थाना क्षेत्र के उल्दा पंचायत की रहने वाली एक दिव्यांग महिला गाय चराने के गई थी। इस बीच ही गांव का एक अधेड़ ने महिला को पकड़ लिया और झाड़ी में ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। दिव्यांग महिला ने जब घटना का विरोध किया, तब उसने उसके साथ मारपीट की। मामला थाने तक पहुंचते ही गालुडीह थानेदार विकास जायसवाल ने आरोपी के घर पर छापेमारी करके उसे गिरफ्तार कर लिया।
घटना के बाद दिव्यांग महिला रोते हुए अपने घर पर पहुंची थी। इसके बाद उसने परिवार के लोगों को घटना के बारे में बताया। उसके बाद परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। तब आरोपी लालमोहन महतो पास में ही खड़ा था। उसने ईशारे में परिवार के लोगों को बता दिया। इसके बाद मामला थाने तक पहुंचा।
पति ने कराया है मामला दर्ज
घटना के संबंध में पीड़िता का पति ने गालुडीह थाने में घटना की लिखित शिकायत की है। इसके बाद इसकी जानकारी गालुडीह थानेदार विकास जायसवाल ने एसडीपीओ राजकुमार मेहता और इंसपेक्टर हीरालाल महतो को दी। मामला दर्ज होने के बाद सभी अधिकारी आरोपी के घर पर छापेमारी करने के लिए पहुंचे और उसे गिरफ्तार कर लिया।
थाने में स्वीकार किया अपना अपराध।
इसके बाद पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल कराया। उसके बाद आरोपी लालमोहन महतो को गिरफ्तार करके न्यायाकि हिरासत में भेज दिया। तभी पीड़ित के परिवार ने क्षेत्र में गस्ती को तेज करने की बात कही, जिसे क्राइम कंट्रोल हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया

Wed Feb 17 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय के बिष्टुपुर स्थित आवास पर सरस्वती पूजा का आयोजन किया गया। पूजन कार्यक्रम प्रातः 8.45 बजे प्रारंभ होकर 10.15 बजे तक पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ। इसके पश्चात दोपहर 12.30 बजे से प्रसाद का वितरण किया गया। संध्या 6 बजे आरती का आयोजन किया […]

You May Like

फ़िल्मी खबर