झारखंड हैंडबॉल फेडरेशन के कन्वीनर बने इमंरान मसूद खान

153

जमशेदपुर : धतकीडीह के रहने वाले इमरान मसूद खान को झारखंड हैंडबॉल एसोसिएशन का कन्वेनर बनाया गया है। उनकी नियुक्ति हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जगन मोहन राव ने की है। इमरान मसूद खान बीएसएफ के रिटायर्ड अधिकारी हैं। वह अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी भी रह चुके हैं। ए जगन मोहन राव ने झारखंड की वर्तमान कमेटी को भंग करते हुए एडहॉक कमेटी बनाई है।  इस नियुक्ति पर इमरान मसूद खान ने हैंडबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के अध्यक्ष जगन मोहन राव का आभार व्यक्त किया और कहा कि वह पूरे झारखंड में हैंडबॉल खेल को बढ़ावा देने के लिए हर संभव प्रयास करेंगे। झारखंड की एडहॉक कमेटी में बारे मुर्मू को चेयर पर्सन बनाया गया है। जबकि संजय सिंह, सविता कुमारी, अरुणा मिश्रा, श्रीधर राव और सैयद शमीम अहमद सदस्य बने हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

तिरुलडीह गोलीकांड में शहीद हुए क्रांतिकारी अजीत महतो और धनंजय महतो की 39वाँ शहादत दिवस चौका मोड़ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पुष्प-धूप अर्पित कर मनाया गया

Thu Oct 21 , 2021
जमशेदपुर: 21 अक्टूबर 2021 को आदिबासि कुड़मि समाज, सरायकेला-खरसावां जिला संयोजक मंडली द्वारा चाण्डिल प्रखण्ड संयोजक राजकिशोर महतो टिड़ुआर के नेतृत्व में 1982 ई. को तिरुलडीह गोलीकांड में शहीद हुए क्रांतिकारी अजीत महतो और धनंजय महतो की 39वाँ शहादत दिवस चौका मोड़ स्थित प्रतिमा पर माल्यार्पण कर व पुष्प-धूप अर्पित […]

You May Like

फ़िल्मी खबर