


जमशेदपुर : जमशेदपुर एक्सएलआरआई के 150 साफ सफाई कर्मचारी ने झारखंड मजदूर यूनियन की सदस्यता ग्रहण की।सभी सदस्यों को सदस्यता ग्रहण करते हुए झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय अध्यक्ष सह पूर्व मंत्री दुलाल भुईयां ने कहां की एक्सएलआरआई के मजदूरों के लड़ाई लड़कर उनका हक और अधिकार दिलाएंगे ।सभी मजदूरों को स्थायीकरण को लेकर एक आंदोलन चलाया जाएगा ।प्रबंधक को कोई भी हाल में सभी मजदूरों को स्थायीकरण करना होगा , सदस्यता ग्रहण समारोह में झारखंड मजदूर यूनियन के केंद्रीय सचिव राजू सामंत , केंद्रीय उपाध्यक्ष स्वपन करवा , केंद्रीय कार्यालय सचिव कुंज विभार , केंद्रीय प्रवक्ता चेतन मुखी, जिला उपाध्यक्ष मन्नू मंडल एवं अमित कुमार दास, इत्यादि पदाधिकारी गण उपस्थित थे। एक्सएलआरआई झारखंड मजदूर यूनियन कमिटी का गठन किया गया,अध्यक्ष -सुनाई हेंब्रम, उपाध्यक्ष – रविंद्र नाथ, सचिव- सैरो मुखी, उपसचिव -लाल मोहन महतो, कोषाध्यक्ष-राजू लोहार, सह कोषाध्यक्ष -संजीव इस्पोता, सलाहकार – खिरोध महतो, गोपीनाथ मुर्मू, तुषार महतो ,सुखदेव कुंभकार ,कालू दास को मनोनीत किया गया।