जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मोहरदा विजया गार्डेन मुख्य पथ पर स्थित पुल के मरम्मती कार्य का निरीक्षण किया

जमशेदपुर: जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने मोहरदा विजया गार्डेन मुख्य पथ पर स्थित पुल के मरम्मती कार्य का निरीक्षण किया। उक्त पुल का मरम्मती कार्य पथ निर्माण विभाग द्वारा किया जा रहा है जो विगत कई दिनों से बंद है। मरम्मती कार्य बंद रहने के कारण नागरिकों को आवागमन में काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ रहा है। विधायक राय ने निरीक्षण स्थल से ही वरीय अधिकारियों से दूरभाष से बात कर जनहित में अविलंब कार्य शुरू करवाने का निर्देश दिया। राय ने कहा कि अगल-बगल दोनों पुल की ऊँचाई एक समान करने से अवागमन में सहुलियत होगी। विभागीय कार्य के अलावे जुस्को का केबल और पाईपलाइन होने के कारण कार्य में बाधा उत्पन्न हो रही थी। विधायक राय ने कहा कि इसका अविलंब निदान कर गुणवत्ता पूर्वक कार्य सम्पन्न किया जाय।
निरीक्षण के दौरान जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी कृष्ण कुमार, विधायक राय के निजी सचिव सुधीर सिंह, भाजमो युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, बारीडीह मंडल के अध्यक्ष विजय नारायण, सुजीत झा आदि मौजुद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

जमशेदपुर की रानी ठाकुर ने एक बार फिर 2021 मे जीती सौंदय प्रतियोगिता, बनी मिसेस इंडिया वर्ल्ड

Mon Dec 27 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर की रानी ठाकुर जो विजया गार्डन , बारीडीह निवासी पूर्व मिस बिहार, मिसेस एशिया 2019,मिसेस इंडिया इंटरनेशनल 2021 ने एक बार और पूरे जमशेदपुर और झारखंड का नाम रोशन किया है। उन्होंने कानपुर में 24 दिसम्बर को वी वी इन एंटरटेनमेंट के तरफ से आयोजित मिसेस वर्ल्ड 2021 […]

You May Like

फ़िल्मी खबर