झारखंड में आम आदमी पार्टी पुरे दम खम के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।

4

झारखंड में आम आदमी पार्टी पुरे दम खम के साथ आगामी विधानसभा चुनाव लड़ेगी।
आम आदमी पार्टी झारखंड के प्रदेश प्रवक्ता कुणाल मिश्रा ने कहा है कि दिनांक 07/08/2019 को दिल्ली में आम आदमी पार्टी की केंद्रीय पोलिटिकल अफेयर्स कमिटी (पी ए सी) की एक महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें कई अन्य महत्वपूर्ण मुद्दों के साथ-साथ झारखंड में होने वाले आगामी विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा हुई ,जिसमें पार्टी ने झारखंड के कार्यकर्ताओं के दवाब को देखते हुए 2019 में होने वाले झारखंड विधानसभा चुनाव लड़ने पर मुहर लगा दी है।

श्री मिश्रा ने बताया कि इसके साथ हीं आम आदमी पार्टी झारखंड के कार्यकर्ताओं ने केंद्रीय कमिटी के फैसले का स्वागत किया है तथा साथ ही यह निर्णय लिया गया कि अगस्त महीने के अंतिम सप्ताह में राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन के साथ चुनाव की तैयारी शुरु हो जाएगी।
अगस्त महीने के अंत में होने वाले राज्यस्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन में राष्ट्रीय नेता सम्मिलित होंगे तथा कार्यकर्ताओं को आगामी चुनाव में बेहत्तर करने के लिये उत्साहित करेंगे।
उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के शासन में झारखंड और बदहाल हुआ है। रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ व्यवस्था, बिजली, पानी जैसे जनमुद्दों पर सरकार पुरी तरह फेल रही है। दूसरी ओर आम आदमी पार्टी ने दिल्ली में इन सारे मुद्दों पर बेहत्तरीन और विश्वस्तीय काम किया है। झारखंड के मुख्यमंत्री लगातार झूठ पर झूठ बोलकर जनता को गुमराह कर रहे हैं। सरकार के द्वारा कई बार विभिन्न मुद्दों पर फर्जी आँकड़े जारी किये गये हैं। मूलभूत सुविधाओं के लिये आज भी यहाँ के लोग तरस रहे हैं। यहाँ के गरीबों, किसानों और आदिवासियों का सरकार के द्वारा दमन किया जा रहा है। प्रदेश में लोग भूख से मर रहे है, किसान आत्महत्या करने को मजबुर हैं। किन्तु सरकार विकास के झूठे वादों और दावों के साथ अपनी राग अलापने में लगा है।
आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार लोगों के बीच जा रहे हैं और आम आदमी पार्टी के कार्यों से जनता को अवगत करा रहे हैं जिसका बेहत्तर परिणाम दिखेगा। आम आदमी पार्टी झूठे वादों और जूमलों पर नहीं बल्कि जनमुद्दों पर चुनाव लड़ेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

‘‘भगवान शिव-हमारी सांस्कृतिक धरोहर’’- हरीन्द्रानंद

Sat Aug 10 , 2019
शिव शिष्य हरीन्द्रानन्द फाउंडेशन के तत्त्वावधान में ‘‘भगवान शिव-हमारी सांस्कृतिक धरोहर’’ विषयक दो दिवसीय कार्यशाला ‘‘बापू सभागार’’ गाँधी मैदान, पटना में आयोजित की गई। कालखंड के प्रथम शिव शिष्य और इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि साहब श्री हरीन्द्रानंद जी ने कहा भगवान शिव हमारी सांस्कृतिक धरोहर हैं। भारत की मिट्टी में, हमारे संस्कारों में शिव समाहित […]

You May Like

फ़िल्मी खबर