झारखंड युवा मोर्चा ने बच्चों संग मनायी दीपावली

3
  • शहर के कई स्थानों पर जरूरत मंद को दिया पूजा के समान ,मोमबती एवम पटाखों का भी वितरण किया

जमशेदपुर : झारखंड युवा मोर्चा के नगर उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के नेतृव में झायुमो ने गुरुवार को बारीडीह बागुनहातु में गरीब बच्चों के बीच दीवाली मनाया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में नगर अध्यक्ष जीतु सिंह सम्मलित हुए। जीतू सिंह ने कहा कि जरूरतमन्दों के चेहरे पर मुस्कान खिलने से हम सब टीम के लोग खुश हैं। सभी बच्चों के बीच दीप,पटाखा, फुलझड़ी एवं चॉकलेट बाँटे गए हैं। जिसे पाकर वे काफी खुश नजर आ रहे हैं।गरीब बच्चों की खुशी से हम सभी बेहद खुश हैं। वास्तव में ऐसे पर्व त्योहार के मौके पर सभी वर्गों के जरुरतमंदों के बीच जाकर खुशियां बांटनी चाहिए। झारखंड युवा मोर्चा इस दिशा में बेहतरीन काम कर रहा है। इस अवसर पर नगर अध्यक्ष जीतु सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप जायसवाल के साथ नगर सह सचिव बिनीत जायसवाल, एवं कोषाध्यक्ष सरवन सिंह एवं काफी संख्या में झायुमो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

बड़कागांव के चंदाैल से गैंगस्टर अमन साहू गिरोह के 5 गुर्गे गिरफ्तार, हथियार बरामद

Thu Nov 4 , 2021
हजारीबाग ; हजारीबाग पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने अमन साहू गिरोह के पांच अपराधियों को चंदौल क्रिकेट ग्राउंड से मंगलवार को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और अपराध में प्रयुक्त वाहन बरामद किए गए हैं। यह जानकारी एसपी मनोज रतन चौथे ने दी। उन्होंने […]

You May Like

फ़िल्मी खबर