सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली से मुलाकात कर एक ज्ञापन सौंपा

5

जमशेदपुर: सांसद विद्युत वरण महतो ने केंद्रीय श्रम राज्य मंत्री रामेश्वर तेली से मुलाकात कर उन्हें ईएसआई अस्पताल के संबंध में एक ज्ञापन सौंपा।जिसमें उनसे 200 बेड का एक अतिरिक्त अस्पताल बनाने की मांग की। सांसद महतो ने कहा कि इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में आई पी होल्डर निवास करते हैं। उनके लिए वर्तमान का अस्पताल पर्याप्त नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि वर्तमान में आदित्यपुर में स्थित अस्पताल का विस्तारीकरण का काम बहुत ही धीमी गति से चल रहा है। उन्होंने मंत्री से अनुरोध किया कि वे स्वयं जमशेदपुर आए और इन सारी चीजों का जायजा लें। सांसद महतो ने तेली से यह भी कहा कि पूर्व की भांति ईएसआई अस्पताल से मरीजों का केंद्र रेफरल को पुनः बहाल किया जाए। उल्लेखनीय है कि विशेषज्ञ सेवाओं के लिए अब रेफरल की सुविधा को लगभग समाप्त कर दिया गया है । केंद्रीय मंत्री ने केंद्रीय मंत्री ने सांसद महतो की प्रत्येक बातों को गंभीरता पूर्वक सुना और कहा कि वे स्वयं जमशेदपुर आएंगे और इन सभी चीजों का विस्तृत आकलन करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि यदि इतनी बड़ी तादाद में इंश्योरेंस पॉलिसी होल्डर वहां पर रहते हैं तो निश्चित रूप से ईएसआईसी के नए अस्पताल की संभावनाओं को तलाशा जाएगा।साथ ही उन्होंने कहा कि वे अपने पदाधिकारियों को यह पता करने को कह रहे हैं कि किन परिस्थितियों में विशेषज्ञ सेवाओं का रेफरल को स्थगित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

करीम सिटी कॉलेज की प्राध्यापिका डॉक्टर बसूधरा राय को चाणक्य पुरस्कार

Tue Dec 21 , 2021
जमशेदपुर : करीम सिटी कॉलेज के सभागार में आज अपराहन 3:30 बजे महाविद्यालय की तरफ से एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमें महाविद्यालय ने अपने चार शिक्षकों: अंग्रेजी विभाग की प्राध्यापिका डाॅ बसूधरा राय, इतिहास विभाग की प्राध्यापिका डॉ कौसर तसनीम, शिक्षा संकाय के प्राध्यापक डॉक्टर शीबानुर रहमान […]

You May Like

फ़िल्मी खबर