जुलूस ए मोहम्मदी नहीं निकाली जाएगी लोग अपने घरों में रह कर ही जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाएंगे

38

जमशेदपुर : इस वर्ष जुलूस ए मोहम्मदी नहीं निकाली जाएगी लोग अपने घरों में रह कर ही जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाएं.. तंजीम अहले सुन्नत व जमात इस वर्ष
कोविड-19 महामारी एवं प्रशासन के तरफ से परमिशन नहीं मिलने की वजह से इस साल जुलूस ए मोहम्मदी नहीं निकाली जाएगी लोग अपने घरों में रहकर ही जश्ने ईद मिलादुन्नबी मनाएं. अपने घरों को सजाए मस्जिदों मदरसों को सजाए. किसी भी सूरत में जुलूस के शक्ल में लोगों को बाहर नहीं निकलना है तंजीम के कार्यकारी अध्यक्ष हाजी मुख्तार सफी ने लोगों से अपील किया है।
मौजूदा हालात में जश्ने ईद मिलादउन नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम इस तरह से मनाएं

1.ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के दिन अपने अपने घरों पर झंडे लहराए यह फरिश्तों की सुन्नत है।

2.जश्ने ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम के दिन आम छुट्टी रखें और घरों में खुशियों का इजहार करें।

3, 12 रबीउल अव्वल के दिन अपने कारोबार दुकानें बंद रखे।

4.मदरसा ,मस्जिद ,घरों को सजा कर ईद मिलादुन्नबी सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम की खुशियों में इजाफा करें।

5.वक्त ए विलादत सुबह सादिक के वक़्त मस्जिदों और दूसरे मक़ामात पर कुल शरीफ का एहतमाम करें।
तुलु सुबह सादिक के वक्त सलातो सलाम पेश करें दुआएं करें ,इस वक्त दुआएं कबूल होती हैं।

  1. इस बार लंगर का इंतजाम नहीं करना है।
  2. जश्ने ईद मिलादउन नबी के दिन दुआओं में कोविड वायरस खत्म हो इसके लिए दुआ करना है।
    प्रेस वार्ता तंजीम के महासचिव जियाउल मुस्तफ,मजीदअख्तर, कार्यकारी अध्यक्ष हाजी मुख्तार सफी, शाहिद रजा मिस्बाही, मौलाना इंतखाब रजा मिस्बाही इंजीनियर बिलाल नासिर , मौलाना मतीउल्लाह हबीबी ,मौलाना गुलाम रब्बानी ,मौलाना अब्दुल मुबीन, हाजी अब्दुल राहुफ मुन्ना भाई,मौलाना शमशाद उल कादर उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

भाजपा महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बेरमो में किया चुनाव प्रचार, भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान की अपील की

Thu Oct 29 , 2020
जमशेदपुर: झारखंड उपचुनाव में मतदान की तिथि नजदीक आने पर भाजपा ने दुमका व बेरमो में सक्रियता तेज कर दी है। बुधवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बेरमो में भाजपा प्रत्याशी योगेश्वर महतो ‘बाटुल’ के पक्ष में प्रचार अभियान चलाया। महानगर अध्यक्ष गुंजन यादव ने बेरमो विधानसभा […]

You May Like

फ़िल्मी खबर