कारगिल विजय दिवस पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने शहीदों को किया नमन

104
  • कारगिल विजय दिवस हमारे वीर सैनिकों के अदम्य साहस और शौर्य का प्रतीक -रघुवर दास

जमशेदपुर:देश के वीर सैनिकों के अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के प्रतीक ‘कारगिल विजय दिवस’ की 22वीं वर्षगाँठ पर भाजयुमो जमशेदपुर महानगर ने शहीद स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित कर माँ भारती के वीर सपूतों को नमन किया। सोमवार को भाजयुमो जिलाध्यक्ष अमित अग्रवाल के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास एवं जिलाध्यक्ष गूँजन यादव समेत अन्य नेताओं ने गोलमुरी पुलिस लाइन स्थित शहीद स्मारक पर कारगिल युद्ध के दौरान शहीद हुए वीर जवानों को स्मरण करते हुए पुष्प अर्पित कर नमन किया। इस दौरान युवा कार्यकर्ताओं ने ‘भारत माता की जय’ , ‘वीर शहीद अमर रहे’ जैसे नारों से शहीद स्थल गुंजायमान रखा। इस दौरान स्मारक के चारों ओर शहीदों की याद में कार्यकर्ताओं ने मिट्टी के द्वीप प्रज्वलित किये।

इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि कारगिल का विजय पूरे देश का विजय है। भारतीय सैनिकों ने अदम्य साहस और वीरता का परिचय देते हुए लगभग दो महीने की लड़ाई में पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ कर चोटियों पर तिरंगा फहराया था। इतिहास की सबसे संघर्षपूर्ण युद्ध में से एक कारगिल युद्ध में भारत माँ के पाँच सौ से भी अधिक सपूतों ने अपने प्राण न्यौछावर कर मातृभूमि की रक्षा की थी। आज का दिन उन शहीदों को याद कर श्रद्धा-सुमन अर्पित करने का, जो हँसते-हँसते मातृभूमि की रक्षा में वीरगति को प्राप्त हुए। यह दिन समर्पित है उन्हें, जिन्होंने अपना आज हमारे देशवासियों के कल के लिए बलिदान कर दिया। उन्होंने कहा कि झारखंड भी वीरों की भूमि है, अनगिनत वीर सपूतों ने मातृभूमि की रक्षा में अपने प्राणों की आहुति दी। सम्पूर्ण भारतवर्ष हमारे वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का सदैव ऋणी रहेगा।

इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष गूँजन यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, भूपेंद्र सिंह, खेमलाल चौधरी, अजय सिंह, प्रोबीर चटर्जी राणा, प्रेम झा, अभिमन्यु सिंह चौहान, सूरज कुमार, धर्मेंद्र प्रसाद, सुमित श्रीवास्तव, शशि यादव, नवजोत सिंह सोहल, प्रकाश दुबे, अजीत कुमार, गणेश सरदार, राज मिश्रा, रोहित अग्रवाल, अमित सिंह, शशांक शेखर, बिशु सिंह, ओमी सिंह, रितेश सिंह, रवि सिंह, अभिषेक डे, मोंटी अग्रवाल, समर झा, उपेंद्र गिरी, सोनू सिंह, अभिषेक श्रीवास्तव, मनोज तिवारी, नीरज राष्ट्रवादी, सन्नी संघी, सतीश शर्मा, सौरव कुमार, राकेश गिरी, ह्नन्नी परिहार, पप्पू कुमार समेत जिला कार्यसमिति सदस्य एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

गोलपहाड़ी मंदिर में 24 घन्टों का अखंड कीर्तन का समापन, हज़ारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया महाप्रसाद

Mon Jul 26 , 2021
जमशेदपुर : परसुडीह अंतर्गत प्रसिद्ध माँ गोलपहाड़ी मंदिर के पावन स्थल पर 24 घन्टों के अखंड कीर्तन का सोमवार को समापन हुआ। पवित्र श्रावण माह के उपलक्ष्य में तथा कोरोना पर विजय एवं विश्व शांति के संकल्प के साथ रविवार से लगातार अखंड कीर्तन आयोजित थी। सोमवार को यज्ञ एवं […]

You May Like

फ़िल्मी खबर