पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ का किया गया विस्तार, कांस्य विजेता नेहा तंतुबाई और कोच स्मिथ को सम्मानित किया गया

2

जमशेदपुर। पूर्वी सिंहभूम जिला मुक्केबाजी संघ ने राष्ट्रीय मुक्केबाजी प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतने वाली एकमात्र महिला बॉक्सर नेहा तंतुबाई की पढ़ाई-लिखाई का खर्च वहन करेगा। रविवार को बारीडीह में जिला संघ की बैठक में यह निर्णय लिया गया। इस बैठक में जिला संघ का विस्तार भी कर दिया गया है। बैठक में आजीवन सदस्य, इंटरनेशनल खिलाड़ी और निर्णायक भी मौजूद थे। सभा संचालन विपुल कुमार ने किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला संघ के प्रेसीडेंट आनंद बिहारी दुबे ने की। इस मौके पर नेहा तंतुबाई के कोच विंसेंट स्मिथ को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर आनंद बिहारी दुबे द्वारा मेडलिस्ट खिलाड़ी को आजीवन शिक्षा का खर्च डिस्ट्रिक्ट एसोसिएशन द्वारा वहन करने की भी घोषणा की गई। नेहा तंतुबाई को खेलो इंडिया के कैंप के लिए रवाना होना था अतः उनके माता-पिता तथा परिवार के अन्य सदस्यों और कोच स्मिथ को भी ट्रैक सूट दिया गया।
जिला संघ के पदाधिकारियों की सूची : अध्यक्ष: आनंद बिहारी दुबे उपाध्यक्ष: ई लाकड़ा, शिशिर झा, पीसी स्वामी, एस के जैना, सुखलाल सोय
सचिव : गुरु पदो गोराय, सह सचिव : हरि सिंह सांडिल, मंगल पाल। कोषाध्यक्ष: बिपुल कुमार। सह कोषाध्यक्ष: विनोद कुमार,अमित कुमार तथा पंकज कुमार सिन्हा। आर ओ सी कमीशन : अध्यक्ष :ई लाकड़ा, उपाध्यक्ष: विपुल कुमार, सदस्य: पंकज कुमार सिन्हा, शैलेश कुमार वर्मा, तरुणा मिश्रा, मनोज पांडे, अमित कुमार, विनोद कुमार सिंह, सुरेंद्र सिंह, नवीन कुमार, सऊद रब्बानी, घनश्याम, कार्तिक महतो । चयन समिति : अरुण मिश्रा, बिरजू शाह, शैलेश कुमार वर्मा, चार्ल्स एंथनी ,श्री लाकड़ा श्री पीसी स्वामी।
आर जे ऑब्जर्वर: टी गोविंदराव, सरजीत सिंह पीसी स्वामी, श्री डीजे राव, श्री एम ईश्वर राव,श्री डी भास्कर राव श्री कंडाई गुरु।
प्रशिक्षक मंडली – बेंसन स्मिथ, विशाल वर्मा, मंगल पाल, सऊद रब्बानी, वीर सिंह, बिरजू शाह, सुनील कुमार थापा, सुनीता लटू गोराय श्री चार्ल्स एंथनी श्री वीर सिंह गुईया श्री सूरज शाह।
टूर्नामेंट ऑब्जर्वर:- गौतम राय ष टी महेंद्र राव श्री केसी साहू श्री पी ए खान श्री अमरनाथ डोके श्री रोशन जोसेफ श्री मनोज पांडे श्री सुरेंद्र सिंह
रिंग साइड मैनेजमेंट कमिटी:-
श्री सुखलाल सोए श्री नवीन कुमार श्री सूरज साह श्री धीरज श्री पंकज मंडल श्री जितेंद्र कुमार सिंह श्री डी डिक्रूज।।
अंत में सचिव श्री गुरुपदो गोराय द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया और कार्यक्रम संपन्नता की घोषणा की गई।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

कुम्हार के घर पहुँचे पूर्व सीएम रघुवर दास, चाक चलाकर खुद बनाया दीया और कुल्हड़

Tue Nov 2 , 2021
जमशेदपुर: राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास सोमवार को सीतारामडेरा क्षेत्र अंतर्गत कुम्हारपारा का दौरा किया। इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान ‘वोकल फ़ॉर लोकल’ को बढ़ावा देने के उद्देश्य से एक कुम्हार के घर गए और उनका कुशल क्षेम जाना और जानकारी ली। […]

You May Like

फ़िल्मी खबर