झारखंड मुक्ति मोर्चा नगर समिति ने अक्षेस को ज्ञापन सौंपा

35

जमशेदपुर :- झारखण्ड मुक्ति मोर्चा नगर समिति के अध्यक्ष दलगोविंद लोहरा के नेतृत्व में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति को एक ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें दलगोविंद लोहरा ने कहा की आपके द्वारा कचरा उठाने वाले जितने भी कर्मचारी कार्य कर रहे है उनका PF और ESIC सम्बंधित जानकारी, आपके अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों को जल्द से जल्द उपलब्ध करवाया जाए।
जो भी व्यक्ति कचरा उठाने का काम कर रहे है और स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत अपना योगदान दे रहे हैं, उनका 20 लाख का स्वास्थ्य बीमा किया जाय। क्यूँकि वे भी कोरोना वैश्विक महामारी में कोरोना योद्धा के रूप में कार्यरत है और सबसे ज़्यादा ये लोग समाज हित में योगदान दे रहे है और इन्हें किसी भी प्रकार की सहायता अभी तक उपलब्ध नहीं करवाया गया है। इसलिए अपने कर्मचारियों के जीवन सुरक्षा हेतु कर्मचारी हित में सकारात्मक पहल किया जाए।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गोपाल महतो, अरुण मुर्मू, विष्णु प्रधान, प्रहलाद लोहरा, रंजित सिंह, प्रदीप सिंह, राजेश महतो, राजन कैबरतो, कृष्णा कुमार कामत आदि दर्जनो कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

ओवरलोडिंग बालू लदा टेलर रोजाना परिचालन,जन मानस को खतरा

Tue Sep 1 , 2020
जमशेदपुर :- जमशेदपुर मुखी समाज झारखंड प्रदेश की सचिव महेश मुखी द्वारा तत्पर बर्मामाइंस क्षेत्र अंतर्गत आम जनमानस के समस्याओं को उजागर करने के लिए कटिबद्ध है विगत कुछ दिन पहले प्रेस के माध्यम से गर्म बोल्डर ओवरलोडिंग का समस्या का उजागर हुआ था इसके पश्चात एच एस एम गेट […]

You May Like

फ़िल्मी खबर