भारत के प्रथम स्वतंत्रता सैनानी एवं सिपाही विद्रोह के नायक मंगल पाण्डेय के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया

2

जमशेदपुर : झारखंड ब्राह्मण शक्ति संघ के केन्द्रीय कार्यालय में भारत के प्रथम स्वतंत्रता सैनानी एवं सिपाही विद्रोह के नायक मंगल पाण्डेय के बलिदान दिवस पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संघ के केंद्रीय अध्यक्ष डाँ पवन पाण्डेय एवं केन्द्रीय महासचिव अशोक पाण्डेय एंव एम एस श्रीनिवासन उपस्थित थे। उक्त अवसर पर डाँ पवन पाण्डेय ने कहा कि मंगल पाण्डेय जैसे लोग विरले ही जन्म लेते हैं।आज उनके जैसे महान विभूति कि बलिदान दिवस पर हम सभी हिन्दुस्तानियों को दुख के बजाय गर्व की अनुभूति होती है। जब पूरी दुनिया में यह कहा जाता था कि अंग्रेजी हुकूमत का सूरज कभी नहीं डूबता हैं। वैसी अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ देशवासियों को एक सूत्र में पिरोने और जात पात घर्म मजहब से उपर उठकर देश की आजादी के लिए संघर्ष करते हुए हसंते हसंते जान देने की प्रेरणा दी।इसी आंदोलन के बाद पूरा देश आजादी के उठ खडा हुआ।और आजादी के सुनहरे भविष्य को देखने लगा।किसी आंदोलन में पहली सीढि और पहला कदम सबसे महत्वपूर्ण होता है। उसका पूरा देश नमन करता है।मंगल पाण्डेय ने पूरे देश के सामने यह उदाहरण पेश किया है कि अगर सभी लोग जात पात घर्म मजहब से उपर उठकर सोचेंगे तभी सही मामले में हमारा देश आजाद हो सकता है।क्योंकि मंगल पाण्डेय ने अंग्रेजों के बाँटो और राज करने के सिद्धांत को खूली चुनौती दी। जिसनें अंग्रेजी सरकार की निंद उडाकर रख दिया।इस आंदोलन के का प्रभाव इसी प्रकार लगाया जा सकता है कि अंग्रेज फिर किसी भी विद्रोही को पाण्डेय कह कर बूलाते थे। और फिर अंग्रेजों ने यह अलिखित संविधान बनाया जिसमें यह तय किया गया कि किसी भी पूर्वांचल के व्यक्ति को सेना का प्रमुख नहीं बनाया गया।जो आज भी हमारे सेना में लागू है।सभी देश वासियों को ऐसे महान शख्सियत से प्रेरणा लेते हुए।देश हित को सर्वोपरि रखते हुए अपने बडे से बडे हित को उसपर कुर्बान कर देना चाहिए। संघ की यह मांग है कि मंगल पाण्डेय की जीवनी को स्कूल के पाठ्यक्रम में शामिल किया जाए।एवं मानगो गोलचक्कर पर मंगल पाण्डेय की प्रतिमा स्थापित किया जाए।साथ ही मानगो बस स्टैण्ड का नाम मंगल पाण्डेय बस स्टैंड रखा जाए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टीएमएच में सिर्फ इमरजेंसी सर्जरी हाेगी, दूसरे ऑपरेशन केवल मंगलवार व शनिवार काे हाेंगे

Thu Apr 8 , 2021
जमशेदपुर:काेराेना मरीजाें की बढ़ती संख्या काे देखते हुए टीएमएच में अतिरिक्त कोरोना वार्ड बनाए जा रहे हैं। इसके चलते अन्य विभागाें में वार्ड और बेड के साथ ही डाॅक्टर व स्टाफ की कमी हाे गई है। ऐसे में अस्पताल प्रबंधन ने व्यवस्था में बदलाव किया है।गुरुवार से अब सिर्फ इमरजेंसी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर