बिनीत जायसवाल औऱ सोमनाथ घोष बने झारखंड युवा मोर्चा के नगर सह सचिव

10

जमशेदपुर :झारखंड युवा मोर्चा जमशेदपुर महानगर के नगर अध्यक्ष जीतु सिंह ने नगर कमिटी का विस्तार करते हुए आज सोमवार की संध्या झामुमो युवा नेता सह पुर्व वार्ड पार्षद बिनीत जायसवाल एवं सोमनाथ घोष को जमशेदपुर नगर युवा मोर्चा का सह सचिव बनाया गया ।
इस अवसर पर घोड़ाबंधा क्षेत्र के युवाओं ने झामुमों में अस्था व्यक्त करते हुए उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। वर्ष 2011 में पंचायत वार्ड सदस्य के रूप में अपने राजनीति जीवन को शुरू करने वाले बिनीत जायसवाल ने कहा कि झायुमो एक पार्टी नही परिवार है जहाँ पर सभी कार्यकर्ताओं का मान सम्मान रखा जाता है। घोड़ाबंधा खडंगाझार में सक्रिय बिनीत जायसवाल को क्षेत्र में सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में जाना जाता है। नगर सह सचिव बनाए जाने पर बिनीत जायसवाल ने नगर युवा अध्यक्ष जीतु सिंह एवं पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार प्रकट किया है।
मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष विक्टर सोरेन उपस्थित थे। इस अवसर पर इस अवसर पे जिला संगठन सचिव विजय नायक, सह सचिव समीर दास, उपाध्यक्ष सोनू खान, प्रदीप जायसवाल, कोषाध्यक्ष श्रवण कुमार, नगर सोशल मीडिया प्रभारी बूंटी खान, युवा नेता बिनित जायसवाल,
संघटन सचिव राहुल ठाकुर, मासूक मणि के साथ सभी बस्तीवाशी के लोग उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इंटक के महानगर महासचिव देव कुमार एवं संयुक्त सचिव कन्हैया लाल के नेतृत्व मे टाटा मोटर्स के अनेको कर्मचारियो ने इंटक की सदस्यता ली

Tue Aug 24 , 2021
जमशेदपुर :आज मंगलवार को टेल्को स्थित दो नम्बर रोड मे इंटक के महानगर महासचिव देव कुमार एवं संयुक्त सचिव कन्हैया लाल के नेतृत्व मे टाटा मोटर्स के अनेको कर्मचारियो ने इंटक का सदस्यता ग्रहण किया कार्यक्रम मे जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष राजेश सिंह’राजू’ ने सभी का फुल माला पहना कर स्वागत […]

You May Like

फ़िल्मी खबर