जमशेदपुर: मुसाबनी प्रखंड विकास पदाधिकारी सह अंचलाधिकारी श्रीमती सीमा कुमारी एवं जिला परिषद सदस्य बुद्धेश्वर मुर्मू द्वारा श्रमदान कर सफाई अभियान चलाया गया। प्रखंड विकास पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि द्वारा प्रखंड मुसाबनी कार्यालय के समीप उप स्वास्थ्य उपकेंद्र के आस पास की झाड़ियों की कटाई की गई एवं सभी को प्रेरित किया गया की हमेशा साफ सफाई की ओर ध्यान दें।
