जमशेदपुर : शहर की सामाजिक तनाव निवारण संस्था मुस्कान की ओर से गुरुवार को विश्व आत्महत्या निषेध दिवस के अवसर एक परिचर्चा का आयोजन बिरसानगर के एक होटल में किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य वक्ता लक्ष्मीनगर के समाजसेवी मुस्कान के उपाध्यक्ष नरेंद्र कुमार ने कहा कि जहां लॉकडाउन में लोग के घरों पर रहने की बाध्यता थी वही संस्था मुस्कान के कार्यकर्ता जरूरतमंद लोगों के बीच खाद्य वितरण सामग्री के साथ काउंसलिंग कर लोगों में जागरूकता फैलाते रहे। मुस्कान अपने स्थापना काल 2013 से अब तक करीब 44 से ज्यादा लोगों की जान बचाने में कामयाब रही। कार्यशाला एवं काउंसलिंग के माध्यम से छात्रों समेत अन्य को तनाव से मुक्ति दिलाई है। संस्था के अध्यक्ष शशि मिश्रा ने कहा कि लॉकडाउन में बढ़ रहे आत्महत्या की प्रवृत्ति को रोकथाम के लिए हमारे प्रयास और तेज करने होंगे। संस्था के संयोजक प्रदीप कुमार सिंह ने बढ़ते आत्महत्या पर चिंता जताई। संस्था के महासचिव काउन्सलर बिजेंद्र कुमार ने बताया कि बीते दिनों हुडको झील में आत्महत्या के प्रयास करने वाली युवती को बचाने के वाक्यांश को बताया। कहा छात्रों समेत अब कई तनावग्रस्त लोग संस्था को हेल्पलाइन नंबर पर फोन कर कोरोनाकाल में सुरक्षित रहने संबंधित कई जानकारियां प्राप्त कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि संस्था को 24 घंटे हेल्पलाइन नंबर 80 9286 7918 एवं 88093 28019 पर फोन कर समस्या संबंधित काउंसलिंग करा सकते हैं। कार्यक्रम का संचालन लक्ष्मण प्रसाद तथा धन्यवाद ज्ञापन कौशलेस तिवारी ने किया। इस मौके पर मुख्य रूप से संस्था के राजकुमार सिंह,कौशलेश तिवारी, राजेश राय, संजय प्रसाद, आदित्य, विकास श्रीवास्तव आदि उपस्थित रहे।
Next Post
दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति ने अंबिका बनर्जी के निधन पर श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
Fri Sep 11 , 2020
जमशेदपुर : जमशेदपुर दुर्गा पूजा केंद्रीय समिति के द्वारा शीतला मंदिर साकची के तत्वाधान में स्वर्गीय अंबिका बनर्जी का श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम उनकी आत्मा की शांति के लिए तारापीठ के पुजारी स्वरूप चक्रवर्ती ,उमेशानंद गिरि एवं राजू बाजपेई के द्वारा विधिवत पूजा अर्चना की गई तत्पश्चात […]
