जमशेदपुर : कार्यपालक पदाधिकारी, मानगो नगर निगम के निर्देशानुसार आज शुक्रवार को नगर निगम क्षेत्र अंतर्गत राशन, मुर्गा, मछली, फल, सब्जी आदि दुकानों में नगर निगम की टीम द्वारा औचक निरीक्षण कर अवैध प्लास्टिक उपयोग करने पर जुर्माना वसूला गया ।
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201101-WA0002-47-712x1024.jpg)
इस दौरान दुकानदारों द्वारा प्लास्टिक के उपयोग, प्लास्टिक के थैले में सामान देने एवं रखने को लेकर अलग-अलग दुकानों से प्लास्टिक जप्त करते हुए ₹4200/- रुपए जुर्माना वसूला गया। जुर्माना वसूले गए दुकानदारों को भविष्य में प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने संबंधी चेतावनी दी गई । इस अभियान में नगर प्रबंधक निशांत कुमार, राहुल कुमार एवं अन्य कार्यालय कर्मी उपस्थित थे।
![](http://dinratkhabar.com/wp-content/uploads/2020/11/IMG-20201101-WA0006-3-682x1024.jpg)