पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव: 7 पदों के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में

1

जमशेदपुर :जमशेदपुर के गोलमुरी पुलिस लाइन में पुलिस मेंस एसोसिएशन का चुनाव आज शुक्रवार की सुबह 10 बजे से शुरू हो गया है। चुनाव को लेकर काफी गहमा-गहमी देखी जा रही है। सात पदों के लिए 21 प्रत्याशी मैदान में हैं। चुनाव में चार गुट ब ने हुए हैं। चारों गुट अपने स्तर से पुलिस मतदाताओं को अपनी तरफ खीचने का प्रयास कर रहे हैं।
इन पदों का होगा चुनाव
चुनाव में मुख्य रूप से अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष, संयुक्त सचिव, केंद्रीय सदस्य और अंकेक्षक का चुनाव होना है। चुनाव में पुरानी कमेटी भी जोर आजमाइश कर रही है।
अध्यक्ष पद के हैं चार दावेदार
अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र साहू, प्रकाश टोप्पो, विनोद कुमार और सुरेंद्र हेंब्रम अपना भाग्य आजमा रहे हैं। चारो प्रत्याशी अलग-अलग गुट बनाए हैं। जब भी चुनाव नजदीक आता है, तब उनमें गुटबाजी देखने को मिलती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आज दुमका स्थित ऐतिहासिक मलूटी मंदिरों का टेराकोटा मॉडल डॉ सोमनाथ आर्य ने प्रदान किया

Fri Dec 11 , 2020
जमशेदपुर : मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन को आज दुमका स्थित ऐतिहासिक मलूटी मंदिरों का टेराकोटा मॉडल डॉ सोमनाथ आर्य ने प्रदान किया । उन्होंने मुख्यमंत्री को बताया कि देखभाल और संरक्षण के अभाव में मलूटी की ऐतिहासिक मंदिरे जर्जर सी हो गई हैं । यहां पहले 108 मंदिर हुआ करती थी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर