पुलिसकर्मियों ने पड़ोस में रहने वाली महिला की धुनाई,कपड़ा भी फाड़ा

4

जमशेदपुर: सिदगोड़ा थाना में पदस्थापित पुलिस राजेश कुमार यादव और उनके साथी पुलिसकर्मी ने शुक्रवार की सुबह मे कपड़ा सूखाने के लिए उठे विवाद में रेखा देवी सहित ज्योति देवी, शीला देवी, जिया रिया की जमकर धुनाई कर दी। इस दौरान बीच बचाव में आई एक और महिला को भी पुलिस कर्मियों ने नही बख्शा। इस घटना से आक्रोशित महिलाओं ने सिदगोड़ा में दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर थाना पहुंच गयी है। समाचार लिखे जाने तक महिलाएँ थानेदार का इंतजार कर रही थीं। घटना न्यू बारी़डीह के के2/ 174 ट्यूब कालोनी की है। बताया जाता है कि महिलाओं के साथ सुबह साढ़े आठ बजे कपड़ा सुखाने के लिए देने के मामले में विवाद हुआ। इसके बाद बात इतनी बढ़ गयी कि दोनों पुलिसकर्मियों ने वर्दी का धौस दिखाते हुए महिलाओं की जमकर पिटाई कर दी। महिलाओं के घर में कोई पुरुष नही मौजूद था। इस घिनौने हरकत को देखते हुए झाममुो नेता घनेश सिंह ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कार्रवाई की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पीएम मोदी पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की टिप्पणी निंदनीय- राकेश सिंह

Fri May 28 , 2021
जमशेदपुर : पीएम मोदी पर टीआरपी बढ़ाने वाले बयान को लेकर भाजपा जिला महामंत्री राकेश सिंह ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर निशाना साधा है। सीएम हेमंत सोरेन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर मुख्यमंत्री से बात कर खुद की टीआरपी बढ़ाने का आरोप लगाया है। भाजपा जिला महामंत्री ने सीएम मुख्यमंत्री […]

You May Like

फ़िल्मी खबर