रतन टाटा के 85वीं जन्मदिन टेल्को कॉलोनी स्थित 8 नम्बर रोड के कॉलोनी वासियों के द्वारा टेल्को आम बगान में मनाया गया

जमशेदपुर। रतन टाटा के 85वीं जन्मदिन टेल्को कॉलोनी स्थित 8 नम्बर रोड के कॉलोनी वासियों के द्वारा टेल्को आम बगान में मनाया गया। मुख्य रूप से टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह और समस्त आफिस बेयरर, कमिटी मेम्बर उपस्थित हुए। समारोह में बड़े बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल हुए। अध्यक्ष महामंत्री के समेत सभी बच्चों ने केक काट कर जमनोत्सव मनाया। महामंत्री जी ने अपने संबोधन में कहा कि रतन टाटा जी का जमशेदपुर से विशेष लगाव रहा है क्योंकि उन्होंने अपनी शुरुवात टाटा स्टील से ही की थी। 2007 में एफ 16 विमान उड़ाने वाले पहले भारतीय बने। उनकी सादगी राष्ट्र का गौरव है और हम सभी को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए। अध्यक्ष जी के अपने वक्तव्य में कहा कि रतन टाटा जी की हृदय बहुत बड़ा है इसलिए वो अपनी आय का ज्यादातर हिस्सा चैरिटी में दान कर देते है। उन्होंने सभी को बताया कि मानवता और परोपकार के बिना व्यवसाय नही किया जा सकता। पूरा विश्व जब कोविद महामारी से जूझ रहा था उस वक़्त भी मानवता का उदाहरण देते हुए सभी देशवासियों के लिए आगे आ कर मदद की। समारोह का आयोजन मुख्य रूप से संजय सिंह हितैषी, सुबोध कुमार, भीम भारती, बिनोद सिंह, मनोज कुमार सिंह, पवन कुमार सिंह, बिनय झा, सुभाष राय, सुमन, सुमित,मुकुल के द्वारा किया गया।
धन्यावाद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

टेल्को से निकलेगा आज गुरु गोविन्द सिंह जी के प्रकाश पर्व नगर कीर्तन

Thu Dec 29 , 2022
टाटा मोटर्स प्लांट हेड,समेत दो मन्त्री, पुर्व मुख्यमंत्री,विधायक होगें शामिल जमशेदपुर । खालसा पंथ के संस्थापक सहिब श्री गुरु गोबिन्द सिंह जी के 356 वां प्रकाश पर्व पर टेल्को गुरुदवारा सहिब से शानदार नगरकीर्तन निकलेगा.नगर कीर्तन में केन्द्रीय मंत्री अर्जुन मुन्डा,राज्य मंत्री बन्ना गुप्ता,पुर्व मुख्यमन्त्री रघुवर दास,विधायक सरुय राय समेत […]

You May Like

फ़िल्मी खबर