सेवा सप्ताह के तहत भाजयुमो गोलमुरी मंडल ने की गौ सेवा

2
जमशेदपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 70वें जन्मदिन पर संगठन द्वारा निर्देशित सेवा सप्ताह कार्यक्रम के तहत गोलमुरी क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गौ सेवा की। शनिवार को भाजयुमो गोलमुरी मंडल द्वारा अध्यक्ष अमिश अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गोलमुरी क्षेत्र के गौशाला में गौ सेवा की। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने गौ माता की पूजा-अर्चना कर उन्हें चारा, गुड़ खिलाकर पानी पिलाया। मौके पर उपस्थित पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार ने कहा कि भाजपा हमेशा गो सेवा एवं गरीब की सेवा में विश्वास रखती है। गौ सेवा भारतीय संस्कृति व समृद्धशाली विरासत की पहचान है। हमें आसपास के क्षेत्र में स्थित गौशाला में सेवा अवश्य करनी चाहिए। वहीं, गौ पालकों ने भाजपा के इस पहल की प्रशंसा की।  इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अजय सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष दिनेश कुमार, जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रोबिर चटर्जी राणा, अशोक सामंत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष अमिश अग्रवाल, अनूप वर्मा, लक्ष्मण बेहरा, रंजीत सिंह, भरत बेहरा, संतोष वुटा, रविन्द्र घोष, राकेश कुमार, कामेश्वर साहू, राहुल कलवार व अन्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

मुखी समाज के प्रदेश सचिव ने बर्मामाइंस थाना प्रभारी को बुके देकर स्वागत किया

Sat Sep 19 , 2020
जमशेदपुर: बर्मामाइंस थाना के नवनियुक्त पद स्थापित थाना प्रभारी को झारखंड प्रदेश मुखी समाज के प्रदेश सचिव महेश मुखी ने थाना प्रभारी को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया । महेश मुखी ने बताया थाना क्षेत्र के अमन चैन शांति के लिए समाजिक सहयोग हमेशा रहेगा थाना प्रभारी भी आश्वासन […]

You May Like

फ़िल्मी खबर