टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में स्वतंत्रता दिवस का झंडोत्तोलन में सिर्फ 5 लोग ही सम्मिलित होंगे -महामंत्री

4
  1. जमशेदपुर : टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन कार्यालय में यूनियन पदाधिकारियों की एक बैठक सम्पन्न हुई। इस बैठक की अध्यक्षता अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने की एवं संचालन महामंत्री आरके सिंह ने किया। बैठक में मुख्य तौर पर स्वतंत्रता दिवस मनाने के संबंध में चर्चा हुई। महामंत्री आर के सिंह जी ने सभी को अवगत कराया कि सरकार द्वारा कुछ दिशानिर्देश हैं उन्हें पालन करते हुए इस वर्ष हम लोग भी स्वतंत्रता दिवस का झंडोत्तोलन का कार्यक्रम करेंगे। जिसमें सिर्फ 5 लोग ही सम्मिलित होंगे और अन्य चर्चा तैयारी के संबंध में की गई, साथ ही साथ बैठक में बाय सिक्स कर्मचारियों के ड्यूटी मिलने के संबंध में भी चर्चा हुई अध्यक्ष गुरमीत सिंह जी के द्वारा दिशा निर्देश दिया गया कि हर व्यक्ति को बराबर ड्यूटी मिले इसके लिए सभी ऑफिस बेयरर अपने-अपने क्षेत्र में सुनिश्चित करें। साथ ही साथ रोजमर्रा के अन्य समस्याओं पर भी चर्चा हुई। अंत में धन्यवाद ज्ञापन एचएस सैनी ने किया। बैठक में सभी पदाधिकारी उपस्थित हुए ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन -20 यूनिट रक्त संग्रह हुआ

Thu Aug 13 , 2020
जमशेदपुर : राष्ट्रीय भ्रष्टाचार नियंत्रण एवं जन कल्याण संगठन ,सिविल डिफेंस सेल झारखंड प्रदेश कमेटी एवं पूर्वी सिंहभूम जिला कमेटी के संयुक्त प्रयास से रक्तदान शिविर का आयोजन जमशेदपुर ब्लड बैंक में संपन्न हुआ। प्रदेश संयोजक मुकेश रॉय, प्रदेश अध्यक्ष रवि शंकर केपी, प्रदेश के वरीय उपाध्यक्ष अभिषेक कुमार, प्रदेश […]

You May Like

फ़िल्मी खबर