टाटा कमिंस (टीसी) कर्मचारी यूनियन में 08 दिसंबर 2021 को 19 पदों के लिए मतदान

1

जमशेदपुर : टाटा कमिंस (टीसी) कर्मचारी यूनियन में आठ दिसंबर को मतदान व मतों की गिनती होगी। रविवार को निवर्तमान कमेटी की ओर से चुनावी अधिसूचना व चुनाव नियमावली जारी कर दी गई है।  टीसी कर्मचारी यूनियन का कार्यकाल 31 मार्च 2021 को समाप्त हो चुका है। ट्रेनिग रूम में बुलाई गई बैठक के बाद निवर्तमान उपाध्यक्ष सह स्टेयरिग कमेटी सदस्य रमाकांत करूआ के हस्ताक्षर से चुनाव कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। यूनियन के पूर्व महामंत्री हरेंद्र प्रताप सिंह को चुनाव पदाधिकारी बनाया गया है। जबकि रमेश यादव, सतीश यादव, मनोज कुमार सिंह, सुजीत सरकार व संदीप उपाध्यक्ष को चुनाव समिति सदस्य बनाया गया है। चुनाव में कमेटी मेंबर के 19 पदों के लिए चुनाव होगा। इनके बीच से ही ऑफिस बियरर के 10 पदाधिकारियों को चुना जाएगा। टीसी कर्मचारी यूनियन में लगभग 800 सदस्य हैं जो चुनाव प्रक्रिया में शामिल होंगे।चुनाव कार्यक्रम

27 नवंबर : निर्वाचन क्षेत्र वार सदस्यों की सूची का प्रकाशन

29-30 नवंबर : सुबह आठ से चार बजे तक : नामांकन पत्र प्राप्त करने का समय

30 नवंबर : सुबह आठ से पांच : नामांकन पत्र जमा करने का समय

01 दिसंबर : उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन

02 दिसंबर : नामांकन पत्रों की जांच

03 दिसंबर : जांच के बाद उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन

04 दिसंबर : दोपहर तीन बजे : नाम वापसी के लिए तय समय

06 दिसंबर : निर्वारोध निर्वाचित उम्मीदवारों की सूची का प्रकाशन

08 दिसंबर : सुबह नौ से शाम चार बजे तक मतदान।

08 दिसंबर : पांच बजे शाम से मतगणना व परिणाम की घोषणा।ये है वो निर्वाचन क्षेत्र

निर्वाचन क्षेत्र : सीट की संख्या

एटीपी : 05

सीबीबीयू : 02

क्वालिटी : 02

मटेरियल : 02

सीआरबीयू : 02

आरसीबीयू : 02

सीएचबीयू : 01

टूलिग : 01

आफ्टर मार्केट : 01

महिला आरक्षित : 01

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

15 सिख अमृत छक बने गुरु

Mon Nov 22 , 2021
  जमशेदपुर :शहर के 15 आम सिख अमृत छक कर गुरुवाले बनते हुए खास सिख बन गए। रविवार को गुरुद्वारा सिंह सभा मानगो परिसर में अकाली दल जमशेदपुर और मानगो गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटि के संयुक्त तत्वाधान में एक दिवसीय अमृत संचार कायर्क्रम आयोजित किया गया था। अकाली दल जमशेदपुर के […]

You May Like

फ़िल्मी खबर