पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा के निधन पर झारखंड के पूर्व सीएम सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शोक व्यक्त किया

11

जमशेडपुर : भाजपा के पूर्व सांसद लक्ष्मण गिलुवा के निधन पर झारखंड के पूर्व सीएम सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने शोक व्यक्त किया है। रघुवर दास ने कहा कि पार्टी के सदस्य के साथ-साथ मैंने अपने परिवार के सदस्य को खो दिया है। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे। पूरे झारखंड मे शोक की लहर है। जहां कोरोना के चलते भाजपा पार्टी के दिग्गज नेता लक्ष्मण गिलुवा की मौत हो गई। इस घटना से झारखंड में भाजपा पार्टी को बड़ा नुकसान हुआ है। कोरोना की चपेट में आने से कुछ दिन पहले लक्ष्मण गिलुआ को जमशेदपुर के टाटा मोटर्स अस्पताल में भर्ती कराया गया था। लक्ष्मण गिलुवा की मौत की सूचना मिलते ही पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास ने कहा कि उनका पूरा जीवन पार्टी संगठन के साथ समाज सेवा में बीता है। उनके निधन से पार्टी के साथ-साथ समाज को भी एक बड़ी क्षति हुई है। उनकी आत्मा को भगवान शांति दे। उनके पूरे परिवार के साथ पार्टी के साथ पूरा समाज खड़ा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

छोटा गोविंदपुर में कोविड टेस्ट 40 लोगों का हुआ,जिसमें 8 लोग पोजेटिव

Thu Apr 29 , 2021
जमशेदपुर:छोटा गोविंदपुर में कोविड टेस्ट 40 लोगो का हुआ जिसमें 8 लोग पोजेटिव हुए ।जिसमे एक ही घर छोटा गोविन्दपुर डबल स्टोरी के 5 लोग पोजेटिव हुए । लोगो मे दस्त का माहौल हो गया , कोरोना से बहने वाले नियमो का अवश्य पालन करे, आप भी बचे और दूसरों […]

You May Like

फ़िल्मी खबर