टेल्को पुलिस टीम ने सुधीर दुबे गिरोह के तीन गुर्गों को हथियार के साथ धर-दबोचा

3

जमशेदपुर: जमशेदपुर नामदा बस्ती गोलमुरी के रहने वाले सुखविंदर सिंह के ऑफिस में जाकर जान से मारने की धमकी देने के मामले में टेल्को पुलिस टीम ने सुधीर दुबे गिरोह के तीन गुर्गों को हथियार के साथ धर-दबोचा है। तीनों के खिलाफ शहर के कई थाने में आपराधिक मामले दर्ज हैं। इसका खुलासा एसएसपी डॉ. एम तमिल वाणन ने शनिवार की शाम प्रेसवार्ता करके दी।

इनकी हुई गिरफ्तारी
परसूडीह बारीगोड़ा का रहने वाला संजय कुमार, टेल्को आजाद बस्ती गुरुदयाल सिंह उर्फ राजा और टेल्को आजाद बस्ती जेम्को सामुदायिक भवन के पास रहने वाला शिवा सांत्र को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। इनके पास से पुलिस ने एक देशी पिस्टल, एक खाली मैंगजीन, 3 पीस जिंदा गोली आदि बरामद किया है।
क्रशर को लेकर उठा था विवाद
एसएसपी ने बताया कि पूरा मामला क्रशर विवाद को लेकर अंजाम दिया गया है। क्रशर का रास्ता को लेकर सुधीर दुबे और सुखविंदर के बीच पहले से विवाद चल रहा था। घटना के दिन चार पांच लोगों ने सुखविंदर के ऑफसि में जाकर धमकी दी थी। घटना के दिन जिस गाड़ी का प्रयोग किया गया था उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। इस मामले में अन्य दो आरोपी फरार हैं जिनकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

इनकी बनी थी टीम
आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एएसपी कुमार गौरव, टेल्को थानेदार अजय कुमार, सीतारामडेरा थानेदार अखिेलेश प्रसाद मंडल, एसआई प्रभात कुमार, एएसआई रामाकांत सिंह, हवलदार देवान सोरेन, कृष्णा रजक, विरेंद्र महतो आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने मनाया पराक्रम दिवस

Sat Jan 23 , 2021
जमशेदपुर: जमशेदपुर में नेताजी सुभाष चंद्र बोस विश्व पटल के एक महान नेता ही नहीं वक्तृत्व कला के धनी तथा कुशल संगठनकर्ता भी थे और यही कारण रहा की दुनिया के शक्तिशाली जर्मन नेता हिटलर से लेकर जापान के तोजो तक उनके नेतृत्व के कायल थे। आज यह बात नेताजी […]

You May Like

फ़िल्मी खबर