जमशेदपुर : टाटा मोटर्स कम्पनी परिसर में टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के महामंत्री एवं अध्यक्ष का जोरदार स्वागत अभिनंदन शॉप फ्लोर में हुआ। इस क्रम में आज शनिवार को प्लांट 3 के बी आई डब्ल्यू क्षेत्र के कर्मचारियों द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। उसके उपरांत एच वी टी एल क्षेत्र में स्वागत हुआ एवं अध्यक्ष गुरमीत सिंह का डिपार्टमेंट फाउंड्री में अध्यक्ष एवं महामंत्री का जोरदार स्वागत हुआ। महामंत्री आरके सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आप लोग की अपार स्नेह और टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन पर चट्टानी विश्वास ही हम लोगों को नित्य नए मजदूर हित कार्यों के लिए ऊर्जा प्रदान प्रदान करती है। इस बार स्थायीकरण कराना हम लोगों को अपने आप में भी बहुत बड़ी चुनौती दिखाई पड़ रहा था। पर आप लोगों का साथ सभी कमेटी मेंबर का एकता और आम साथियों का यूनियन पर विश्वास यह सारी ताकतें मिलकर 221 की संख्या प्राप्त कर सकी है। इसमें आर के सिंह एवं गुरमीत सिंह मात्र एक माध्यम है। यह सफलता आपकी सफलता है साथ ही साथ यह स्नेह प्यार बना रहा तो भविष्य में इससे भी बहुत अच्छा परमानेंसी हम लोग करा सकेंगे। अध्यक्ष गुरमीत सिंह ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा की बहुत सारी बाधाएं ऊंच-नीच समय आया लेकिन जो एकता जो निष्ठा आप सबों ने यूनियन पर दिखाया है और जो आज स्वागत कर रहे हैं निश्चित तौर पर हम सब और बेहतर मजदूर हित कार्य करते रहेंगे। हाल के दिनों में पदोन्नति करने का प्रबंधन का कोई इरादा नहीं था पर हम लोगों ने बात को रखा सही तरीके से रखा और पदोन्नति के साथ और कई छोटे बड़े समस्याओं का निदान हुआ। प्लांट 3 में धन्यवाद ज्ञापन एचएस सैनी ने किया एच वी टी एल में धन्यवाद ज्ञापन बीके शर्मा ने किया एवं फाउंड्री क्षेत्र में धन्यवाद ज्ञापन सैकत भट्टाचार्य ने किया।