जमशेदपुर: हाल में हुए चर्चित घटना विरसानगर में स्वर्गीय प्रकाश यादव की हत्या घर से लगभग 100 मीटर की दूरी पर हरि मंदिर में कर दी थी , इसी के विरोध में भारतीय जनता पार्टी टेल्को मंडल अध्यक्ष पप्पू मिश्रा के द्वारा मुख्य आरोपी के संरक्षणकर्ता सरयू राय का पुतला दहन टेल्को आजाद मार्केट चौक पर किया गया।
कार्यक्रम का नेतृत्व टेल्को मंडल के अध्यक्ष पप्पू मिश्रा ने की ,इस पुतला दहन में मुख्य रूप से भाजपा के वरिष्ठ नेता राम बाबू शाह ,पप्पू सिंह ,कल्याणी शरण ,रंजीत पान्डेय ,हेमंत सिंह ,करण सिंह , अनूप सिंह .महेंद्र प्रसाद .पिंटू मिश्रा .देव कुमार आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।