जमशेदपुर : बड़ा गोविन्दपुर स्थित दयाल सिटी दुर्गा पूजा कमेटी की ओर से दयाल सिटी परिसर में विजया मिलन समारोह का आयोजिन किया गया था। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए इस क्षेत्र के विधायक एवं सचेतक मंगल कालिंदी एवं सुरेंद्र पाल के द्वारा उद्घाटन किया गया । इस अवसर पर दयाल सिटी दुर्गा पूजा समिति के राम नवमी सिंह सरोज बागची अनिल प्रसाद अशोक घोष अनूप खगेंद्र दास राजीव कुमार मंटू सिंह बसंत सिंह संतोष कुमार प्रेम प्रकाश सिन्हा एवं अन्य सदस्यों ने सक्रिय रूप से भाग लिया एवं कार्यक्रम को सफल बनाया।



