शिलापट्ट को तोड़े जाने का मामला : दोनों गुटों ने एक दूसरे पर किया पथराव

10

जमशेदपुर: जमशेदपुर के बर्मामाइंस क्षेत्र में विधायक सरयू राय की विकास से संबंधित शिलापट्ट को तोड़े जाने का मामला अब भी गरमाया हुआ है। इसी विवाद को लेकर गुरुवार को रघुवर नगर में सरयू और रघुवर गुट एक बार फिर से आमने-सामने आ गए। इस दौरान दोनों तरफ से पथराव होने की भी सूचना है। स्थिति को नियंत्रण में करने के लिए मौके पर बर्मामाइंस थाने की पुलिस भी पहुंची, लेकिन स्थिति बिगड़ता मौके पर क्यूआरटी तैनात कर दिया गया है। अब पूरा मामला शांत हो गया है। यह भी सूचना है कि दोनों गुट कर रहे हैं लिखित शिकायत।
घटना के बाद सरयू राय गुट के लोग बर्मामाइंस थाने पर पहुंचे हुए हैं। उनकी तरफ से थाने में लिखित शिकायत देने का काम किया जा रहा है। वहीं रघुवर गुट से भी लोग अपनी तरफ से लिखित शिकायत देने की तैयारी कर रहे हैं।
भजन-कीर्तन और दीनदयाल जयंती के समय हुआ था विवाद
दोनों गुटों के बीच भजन- कीर्तन और पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती मनाने के दौरान विवाद उत्पन्न हुआ था। विवाद बढ़कर पथराव तक पहुंच गया। यहां पर दोपहर से ही हो-हंगामा हो रहा था, लेकिन किसी पक्ष को चोटें आने की सूचना नहीं है।
भाजमों की तरफ से पथराव में महिला घायल रघुवरनगर में पथराव के मामले में भाजमो की तरफ से कुछ महिला घायल हो गई है। घायल को भाजमो के जिला कोषाध्यक्ष धर्मेंद्र प्रसाद और आरती मुखी ईलाज के लिए एमजीेएम अस्पताल में लेकर पहुंचे थे। लक्खी ने बताया कि उसके कंधे पर ईंट से हमला किया गया था। वह दीनदयाल जयंती समारोह पर शामिल होने गई थी। तभी घटना घटी। वही रघुवर गट के रघुवर नगर के भी कुछ लोग घायल है, भजपा के ओर से रघुवर नगर के गेट के पास भाजपा जिला अध्यक्ष समेत लोग धरना पर बैठ गए, आरोपी के ऊपर कारवाई की माग कर रहे है, पुलिस तैनात कर दिया गया है ।घटना स्थल पर वरीय पदाधिकारी के साथ एसडीओ भी पहुंचे थे।

घटनास्थल पर मौजूद बस्ती वासी
धरना पर बैठे बाजपाई
किसी भी हालात से निपटने के लिए मौजूद पुलिसकर्मी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

इनरव्हील क्लब आफ जमशेदपुर वेस्ट के सौजन्य से टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल में मेंसट्रूअल हेल्थ एंड हाइजिन कक्षा का निर्माण

Thu Feb 11 , 2021
जमशेदपुर: माहवारी के दौरान कई छात्राएं स्कूल नहीं आती हैं। उन्हें संकोच लगता है। इस कारण छात्राओं को अध्ययन में भी परेशानी होती है। इस कारण छात्राएं ड्रापआउट भी हो जाती हैं। इस समस्या का समाधान जमशेदपुर स्थित टाटा वर्कर्स यूनियन स्कूल ने किया है। इनर व्हील क्लब के सहयोग […]

You May Like

फ़िल्मी खबर