जुगसलाई विधानसभा के कई मंडलों में हुआ विमल बैठा का अभिनंदन

4

जमशेदपुर :झारखंड प्रदेश भाजपा के अनुसूचित जाति मोर्चा के सांगठनिक विस्तार के क्रम में जमशेदपुर से विमल बैठा को प्रदेश उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर गुरुवार को उनका भव्य अभिनंदन हुआ। जमशेदपुर के विभिन्न मंडलों में भाजपा नेता विमल बैठा का पार्टी कार्यकर्ताओं ने ज़ोरदार स्वागत और अभिनंदन किया। इस क्रम में गुरुवार को जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत कुकड़ाडीह, परसुडीह और गोविंदपुर में स्वागत समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान ओम प्रकाश रजक, विजय किशोर, विक्की सोना, आकाश श्रीवास्तव, संजय दास, जगन दास, हेमंत दास, उज्जवल दास, मदन दास, लकी दास, समीर दास, संजीव दास, उज्जवल दास और बहुत सारे भाजपा के कार्यकर्ता सम्मिलित थे। इधर प्रदेश अजा मोर्चा में उपाध्यक्ष का दायित्व मिलने पर विमल बैठा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के प्रति आभार और कृतज्ञता प्रकट किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश में पुनः भाजपा सरकार की वापसी की दिशा में अथक प्रयास की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Next Post

झारखण्ड पुलिस ने राज्य में सक्रिय कुल बारह वांछित हार्डकोर उग्रवादियों की तस्वीर तथा उनपर घोषित ईनाम सहित उनकी सूची जारी की

Fri Dec 11 , 2020
जमशेदपुर/ रांची : झारखण्ड पुलिस ने राज्य में सक्रिय कुल बारह वांछित हार्डकोर उग्रवादियों की तस्वीर तथा उनपर घोषित ईनाम सहित उनकी सूची जारी की है। जिसमे सभी हार्डकोर उग्रवादियों को गिरफ्तार एवं उनके द्वारा अर्जित संपत्ति की सूचना देने वालों को पुरस्कृत करने की घोषणा भी की है। मिसिर […]

You May Like

फ़िल्मी खबर